दिनांक 2 दिसंबर 2025 को सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान ने एडीएम प्रशासन/जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्री रजनीश मिश्रा से SIR की कई शिकायतों के समाधान के लिए मुलाकात कर अवगत कराया

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत जनपद शाहजहांपुर की सभी छह विधानसभाओं में जो शिकायतें प्राप्त होने पर आज दिनांक 2 दिसंबर 2025 को सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान ने एडीएम प्रशासन/जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्री रजनीश मिश्रा से SIR की कई शिकायतों के समाधान के लिए मुलाकात कर अवगत कराया…!

 

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा से कहा कि 2003 की जो पहली लिस्ट जारी हुई थी जिसमें सही नहीं दिख रहा था और कहीं-कहीं पर क्रमांक संख्या भी समझ में नहीं आ रही थी और लिस्टो में से क्रमांक संख्या के पेच भी गयव थे जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने पर अब नई लिस्टे आ गई है जिसमें से लोगों की क्रमांक संख्या चेंज हो गई है और कई लोगों के नाम कट गए हैं जिससे लोगों में भ्रम पैदा हो गया है उन्होंने कहा कि और कई बूथों से यह भी शिकायत प्राप्त हो रही है कि जिन मतदाताओं का नाम 2003 और 2025 में भी है उनको भी बीएलओ द्वारा फीडिंग के समय (C) श्रेणी में कर दे रहे हैं उन्होंने कहा की फीडिंग सही से कराई जाए और उनको (A) श्रेणी में ही रखा जाए इस पर एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा जी ने सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान को बताया कि जो फीडिंग 2003 की पहले वाली लिस्टो से भरे जा चुके हैं और जो अब नई वाली 2003 की लिस्टो से फीडिंग हो रही है वह मान्य है और जिन मतदाताओं ने फॉर्म भरे हैं उन सबके नाम लिस्ट में आ जाएंगे इसमें किसी को घबराने की जरूरत नहीं है इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि SIR वाले अपने-अपने फार्म भरवा के जल्द से जल्द जमा कर दें जिससे आपका वोटर लिस्ट में नाम आ सके….!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129