बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंदा, गंभीर हालत में आगरा और सैफई रेफर

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 26 जनवरी, थाना ओछा क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बोलेरो कार की टक्कर से घायल हुए दोनों छात्रों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उच्च केंद्रों के लिए रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओछा क्षेत्र के ग्राम बुड्ढारा निवासी राज पुत्र ब्रेशम सिंह अपने साथी रमन पुत्र अमीर सिंह के साथ सोमवार सुबह बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। रास्ते में जैसे ही उनकी बाइक पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों छात्र सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने रमन की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां से बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा ले जाया गया है। वहीं, दूसरे छात्र राज की हालत भी गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार भी जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129