मैनपुरी: आरसेटी में सफल उद्यमियों का सम्मान, मुख्य विकास अधिकारी ने बांटे प्रमाण पत्र

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी। 14 जनवरी,निदेशक बी.ओ.आई. आरसेटी ने बैंक ऑफ इण्डिया के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आर.सेटी प्रशिक्षित उद्यमियों के सफल पूर्व उम्मीदवारों का संघ कार्यक्रम समारोह आयोजित किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, डी.सी.एन.आर.एल.एम. शौकत अली एवं जिला अग्रणी प्रबन्धक रामचन्द्र साह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने 14 सफल पूर्व उम्मीदवारों को उपहार देकर सम्मानित किया डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह 35 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये, उन्होने प्रशिक्षणार्थियों का परिचय लेते हुए उन्हें मार्केटनिंग के कई तरीके बताए जिसेसे ऑनलाइन मार्केटनिंग का एक विकल्प अच्छा है। उन्होने सरकार की तरफ से आर्थिक मदद के तौर पर विभिन्न योजनाओ के बारे में बताया, मुख्यमंत्री युवा उद्यमि विकास अभियान के बारे में भी जानकारी दी, जिसे लेकर व्यक्ति अपना कार्य आसानी से बढ़ा सकता है, प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनका उत्साह वर्धन किया।

कार्यक्रम समारोह में आरसेटी निदेशक सुरेन्द्र यादव ने बताया कि आरसेटी में सभी प्रकार का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाता है, इस अवसर पर आरसेटी फैकल्टी अवनेश कुमार यादव, फैकल्टी शिवदीप सिंह, ऑफिस असिस्टेंट सोमेश प्रताप सिंह, सुमित यादव तथा गिरन्द सिंह आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129