बसंतापुर में भटक रही बाघिन को किया ट्रेंकुलाइज :उपनिदेशक कीर्ति चौधरी ने टीम की कार्रवाई को बताया सराहनीय

महेन्द्र गुप्ता ब्यूरो लखीमपुर -खीरी

 

लखीमपुर खीरी — मझगई रेंज के बसंतापुर क्षेत्र में रविवार को वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक भटकी हुई बाघिन को सुरक्षित रूप से ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया। यह रेस्क्यू ऑपरेशन मझगई रेंज स्टाफ, पलिया रेंज स्टाफ तथा साउथ सुन्नारीपुर स्टाफ के संयुक्त प्रयास से किया गया।

 

जानकारी के अनुसार, बाघिन पिछले कुछ समय से क्षेत्र में देखी जा रहा थी, जिसके बाद वन विभाग की टीमें सतर्क थीं। रविवार को उसकी लोकेशन सुनिश्चित होने के बाद विशेषज्ञ टीम ने ट्रेंकुलाइज कर उसे सुरक्षित रूप से पकड़ लिया और मझगई रेंज परिसर में ले जाकर शिफ्ट किया, जहां उसकी स्वास्थ्य जांच की गई।

 

इस अभियान का नेतृत्व रेंजर मझगई अंकित कुमार सिंह तथा रेंजर पलिया विनय कुमार ने किया। साथ ही वन विभाग की संयुक्त टीम पूरे समय मौके पर मौजूद रही।

 

➤ उपनिदेशक का बयान

 

दुधवा टाइगर रिज़र्व बफर ज़ोन की उपनिदेशक कीर्ति चौधरी ने इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन की सराहना करते हुए कहा कि विभाग की टीम ने बेहद सतर्कता, विशेषज्ञता और मानकों का पालन करते हुए कार्य किया। उन्होंने कहा कि “वन्यजीवों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। टीम ने समय पर कार्रवाई कर बाघिन और आसपास के ग्रामीणों—दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। यह एक अनुकरणीय प्रयास है।”

 

उन्होंने यह भी बताया कि बाघिन को फिलहाल निगरानी में रखा गया है और उसके स्वास्थ्य की लगातार जांच की जा रही है। आगे की प्रक्रिया विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129