मौजा कुर्रा जरावन पर तैनात लेखपाल द्वारा विपक्षी का रकवा पीड़ित के पैतृक चक में काटकर पूर्ति कर दी

ब्यूरो रिपोर्ट मैनपुरी

पीड़ित ने लगाया आरोप:लेखपाल ने विपक्षी से मिलकर भूमि पर जबरिया कब्जा दिलाया

 

 

मैनपुरी। कुर्रा । जनपद के थाना कुर्रा क्षेत्र के मौजा जरावन तहसील करहल में प्रार्थी तोताराम पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी ग्राम गढ़िया थाना कुर्रा का निवासी हैं। इस मौजा में प्रार्थी की भूमि गट्टा संख्या 46 रकवा 1.736 हेक्टेयर है। जिसमें प्रार्थी के अन्य हिस्सेदारों की भी हिस्सेदारी है। लेखपाल ने विपक्षियों से मिलकर प्रार्थी के रकवा से विपक्षी पार्टी को गलत नाप कर कब्जा दिलाया है। जबकि ज्ञात है कि विपक्षी का रकवा बनी हुई रोड में चला गया है। इससे कम हों गया है। चकबंदी के दौरान आकार पत्र 45 में गट्टा संख्या 1021 पर गट्टा संख्या 63 बंजर भूमि के रूप में पंजीकृत है। जिसका कुल क्षेत्रफल 0.76 डेसिमल हैं। जिसका मुकदमा जिलाधिकारी मैनपुरी के न्यायालय में चल रहा है। भूमि गट्टा संख्या 63 में से 0.162 हेक्टेयर क्षेत्रफल का आवंटन रछपाल सिंह, रामविलास पुत्र गण उल्फत के हक में किया गया था। जो भूमि अभिलेख खतौनी वर्ष 1427 , लगायत 1432, फ़सली खाता संख्या में अंकित है। गट्टा संख्या 63 में से 0.081 हेक्टेयर क्षेत्रफल का आवंटन राजेंद्र पुत्र रामस्वरूप ग्राम गढ़िया मौजा कुर्रा जारवान तहसील करहल मैनपुरी के हक में किया गया था। गट्टा संख्या 63 में से 0.16 डेसिमल अर्थात् 0.065 हेक्टेयर का पट्टा जवाहर लाल पुत्र उल्फत के नाम किया गया है। सभी पट्टीदारों का कुल क्षेत्रफल 76 डेसिमल अर्थात् 0.308 हेक्टेयर होता है। जो कि जिल्द चकबंदी आकर पत्र 45 के क्षेत्रफल के समान है।गट्टा संख्या 63 में से 116 मीटर पक्की डाबर सड़क निकली है। यह सड़क मार्ग रमपुरा से गढ़िया तक रोड जाती है। इस सड़क का निर्माण गट्टा संख्या 63 के क्षेत्रफल से लिया गया है। इस कारण 63 का क्षेत्रफल काफी कम हो गया है। पट्टेदार रझपाल सिंह, रामविलास सिंह, राजेंद्र सिंह, जवाहर लाल, के हक में गट्टा संख्या 63 में आवंटन होने के उपरांत विपक्षी गैदा लाल , अशोक कुमार, रामरतन, पुत्रगण बंसीलाल, संतोष कुमार, गिरीश कुमार ,प्रेमपाल, पुत्र गण रामरतन ने नाजायज फर्जी भूमि आवंटन कराई गई है। जो कानूनी रूप से अवैध है। न्याय सिद्धांत के विपरीत है। इस पर मैनपुरी जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल कर्मवीर सिंह यादव ने जिलाधिकारी मैनपुरी ने आख्या देने के लिए लगभग 6 बार उनके आदेश का उल्लंघन कर भूमि सम्बन्धी आख्या अभी तक न्यायालय में प्रेषित नहीं की है। प्रार्थी तोताराम पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी ग्राम गढ़िया मौजा कुर्रा जरावन तहसील करहल जनपद मैनपुरी। इस संबंध मे जिलाधिकारी , उपजिलाधिकारी के आदेशों का ताक पर रखकर सरेआम आदेशों का उल्लंघन कर प्रार्थी को धमकी दे रहा है। जो हो सकता है। वो कर लो हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। प्रार्थी ने 9/10/2025, 24/10/2025,29/10/2025 तक तीन प्रार्थना पत्र दे चुके है। उपजिलाधिकारी करहल ने बताया कि तहसीलदार करहल अवकाश पर है। जांच करा कर इस पर उचित कार्यवाही करेंगे। प्रार्थी को न्याय दिलाने का आश्वाशन दिया। जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी करहल से प्रार्थी ने मांग की है। की उन्हें न्याय दिलाया जाए। और लेखपाल कर्मवीर सिंह के खिलाफ जांच कर उचित कार्यवाही की जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129