समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियो ने अति पिछड़े ग्राम सुंदर नगर में पहुंचकर सभी बच्चों के साथ केक काटा और सभी ग्राम वासियों को मिठाई व फल वितरित किए

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

मंत्री जी का जन्मदिन मनाते हुए ग्राम सुंदर नगर में काटा केक और शाहीन बानो को दी व्हील चेयर साइकिल :: जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियो ने अति पिछड़े ग्राम सुंदर नगर में पहुंचकर सभी बच्चों के साथ केक काटा और सभी ग्राम वासियों को मिठाई व फल वितरित किए । संस्था के संरक्षक शाहनवाज खा एडवोकेट ने बताया कि हमारे जनपद की शान कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी का जन्मदिन हमारी सहयोग संस्था इस पूरे सप्ताह के लिए मना रही है ,जिसमें समाज सेवा के भिन्न भिन्न कार्य किये जा रहे हैं ,इसी क्रम में आज ग्राम सुंदर नगर में केक काटकर सभी ग्राम वासियों के साथ मिलकर माननीय मंत्री जी के अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की दुआ की गई , व एक निर्धन विकलांग महिला शाहीन बानो की मदद करते हुए व्हील चेयर साइकिल दी गई । संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता ब महासचिव विकास सक्सेना ने बताया कि कल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में हमारी संस्था की ओर से एक भव्य मेडिकल कैंप लगने जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के 25 ग्रामों के बुजुर्गों को आमंत्रित किया गया है ,जिनके स्वास्थ्य का परीक्षण होगा व नेत्रों के डॉक्टर के द्वारा जांच करते हुए दवाई चश्मा आदि निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, सभी के लिए पूरी जांच व दवाई आदि निशुल्क उपलब्ध रहेगी ।साथ में सभी क्षेत्रवासियों से निवेदन भी किया कि सभी लोग इस कैंप का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं । कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी अनवर मियां ,शिवम वर्मा ,सुमन गुप्ता ,संगीता गुप्ता,ममता यादव, इलियास, हरजीत सिंह,अमर जीत सिंह, राजा,शबाब आदि सभी मौजूद रहे ।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129