जेजेपी ने सुमन शर्मा को सौंपी महिला जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने जिले की राजनीति में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देते हुए कुतुबपुर गांव निवासी सुमन शर्मा को महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

 

इस अवसर पर सुमन शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगी। उन्होंने पार्टी के संरक्षक चौ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री चौ. दुष्यंत सिंह चौटाला, महिला प्रदेश अध्यक्ष रजनी मलिक, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, महिला प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया और जिला अध्यक्ष चौ. विजय पंच का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगी।

 

सुमन शर्मा ने इस मौके पर नैना सिंह चौटाला के योगदान को भी याद किया और कहा कि हरियाणा में महिलाओं को पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण और राशन वितरण में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का श्रेय नैना सिंह चौटाला को जाता है। उन्होंने बताया कि नैना सिंह चौटाला द्वारा जिले, तहसील और गांव स्तर पर हरी चुनरी चौपाल के माध्यम से महिलाओं की आवाज को बुलंद किया गया है, जिसका असर आज भी ग्रामीण महिलाओं में देखने को मिलता है।

 

जिला अध्यक्ष विजय पंच ने भी सुमन शर्मा की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह पढ़ी-लिखी, सरल स्वभाव की धनी और महिलाओं में मजबूत पकड़ रखने वाली कार्यकर्ता हैं। वह लंबे समय से महिला वर्ग को जेजेपी से जोड़ने में सक्रिय रही हैं और संगठन के विस्तार के लिए गांव-गांव जाकर महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं।

 

सुमन शर्मा की नियुक्ति से जिले में महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है और माना जा रहा है कि उनकी अगुवाई में जेजेपी महिला संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129