युवाओं के चहेते, जेजेपी के भरोसेमंद — फिर से उपाध्यक्ष बने विपिन यादव

*राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। राजनीति में भरोसा कमाना आसान नहीं, लेकिन बनाए रखना और भी कठिन है। यही कारण है कि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर समाजसेवी विपिन यादव माजरा को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर उनके प्रति अपना अटूट विश्वास जताया है।

 

विपिन यादव न सिर्फ युवाओं को संगठन से जोड़ने में अहम कड़ी बने हैं, बल्कि उनकी पहचान जमीनी कार्यकर्ता और साफ सियासत के तौर पर भी होती है।

 

अपनी नियुक्ति पर विपिन यादव ने चौधरी अजय सिंह चौटाला, दुष्यंत चौटाला, नैना चौटाला और दिग्विजय चौटाला का आभार जताते हुए कहा

“मेरे लिए यह जिम्मेदारी सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्य है। पार्टी की नीतियों को हर घर तक पहुंचाना और संगठन को मजबूत बनाना ही मेरा लक्ष्य है।”

 

गौरतलब है कि प्रदेशभर में जेजेपी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और खासतौर पर युवा वर्ग दिग्विजय सिंह चौटाला की अगुवाई में पार्टी की रीढ़ बन चुका है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129