प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वा जन्मदिवस महज उत्सव का अवसर न होकर उनकी त्याग, तपस्या, और समर्पण भावना को नमन करने का पल है- हिन्दू महासभा

स्वतंत्र प्रबोध ब्यूरो मैनपुरी

नई दिल्ली, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75 वाँ जन्मदिवस है। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के जीवन के 75 वर्ष उनके लिए मात्र व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, वरन भारत के गौरव, आत्मविश्वास और विश्व के पटल पर लहराते राष्ट्रध्वज तिरंगा की आन बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने नरेंद्र मोदी को स्वतंत्र भारत का सबसे अधिक कामयाब प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक स्वयंसेवक के रूप में अपने राजनीतिक जीवन का आरंभ किया था। गुजरात में तीन बार मुख्यमंत्री रहने के बाद पिछले 11 साल से प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं राष्ट्र को समर्पित कर रहे हैं। ऐसे विलक्षण प्रधानमंत्री पर पूरे देश को गर्व है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 11 वर्षों की राष्ट्र सेवा 140 करोड़ भारतवासियों के सपनो को अपना सपना बनाने और उसे पूरा करने का संकल्प है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना और विश्व में एक बड़ी शक्ति बनकर उभरा। नरेंद्र मोदी के एक कार्यकर्ता से युगपुरुष बनने की यह जीवन यात्रा पूरे देश को प्रेरित करती है। उनके नेतृत्व में ही कश्मीर को धारा 370 के राक्षस से मुक्ति मिली, अयोध्या में पांच शताब्दियों के बाद भगवान श्री राम मंदिर निर्माण का स्वप्न साकार हुआ, तीन तलाक का कानून खत्म हुआ और वक्फ कानून में परिवर्तन से एक नए युग का सूत्रपात हुआ। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2029 का चुनाव भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और वो भारी बहुमत से चौथी बार प्रधानमंत्री बनकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे।

बी एन तिवारी ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज मोदी जी को सुनने और उनकी बातों को गंभीरता से लेने के लिए पूरा विश्व उत्सुक रहता है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत पॉलिसी टेकर नहीं पॉलिसी मेकर बन चुका है l उन्होंने कहा कि मोदी जी का 75 वा जन्मदिवस महज उत्सव का अवसर न होकर मोदी जी के त्याग, तपस्या और समर्पण को श्रद्धा से नमन करने का पल है। उनके त्याग, तपस्या और समर्पण से ही भारत को नया आत्मविश्वास मिला और शत्रु देशों को उनकी सीमा में रहने को मजबूर किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129