बारह ज्योतिर्लिंग की पदयात्रा पर निकली साध्वी सुमन का हुआ भव्य स्वागत

हरिओम द्विवेदी मंडल प्रभारी लखनऊ व कानपुर

*हरदोई।* आध्यात्मिक मार्गदर्शन और समाज सेवा को ही अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने साध्वी माता सुमन पुरी बारह ज्योतिर्लिंग की पदयात्रा पर निकली हुई हैं। 13 अगस्त 2014 सोमनाथ से आरंभ हुयी यह पदयात्रा लगभग पाँच वर्ष में पूर्ण होगी। आज इस यात्रा को दो वर्ष और एक महीना हो चूका है। साध्वी सुमन अब तक बारह में से आठ ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं।

इसी क्रम में साध्वी माता सुमन पुरी का हरदोई नगर में भव्य स्वागत किया गया। नगर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं एवं जयघोष के साथ साध्वी का अभिनंदन किया। पिहानी चुंगी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह विनय पांडेय, राजवर्धन सिंह , सह नगर सेवा प्रमुख शोभित सोमवंशी, विनय प्रताप, प्रशांत सिंह, सुधीर अवस्थी, निधि सिंह, दीपमाला, रोहित, अजीत सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर साध्वी सुमन पुरी ने कहा— “पूरे भारतवर्ष में स्थित बारह ज्योतिर्लिंग हमारे धर्म और आध्यात्म का ऊँचा शिखर हैं। यह यात्रा मेरे लिए केवल आत्म-साधना का मार्ग नहीं है, बल्कि समाज में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरण का संदेश पहुँचाने का साधन भी है।”

आज वह नगर सह सेवा प्रमुख शोभित सिंह के सिविल लाइंस स्थित निवास पर विश्राम कर मातृ शक्ति के साथ बैठक करेंगी। हरदोई से वे नैमिष नगरी होते हुए अयोध्या की ओर प्रस्थान करेंगी। नगर के लिए हर्ष का विषय है कि नगर की एक टोली उनको अगले पड़ाव तक विदा करने जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129