शिक्षकों ने ज्ञापन देकर माँगा न्याय

संजीव बांगा (संजू) उपसंपादक

हरदोई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले एकजुट होकर शिक्षकों ने जबरदस्ती लागू की गयी शिक्षक पात्रता परीक्षा का विरोध किया। बताते चले एक सितंबर को सर्वोच्च न्यायालय ने एक निर्णय दिया जिसमे यह कहा गया कि जो भी शिक्षक सेवा मे है सभी के लिए दो वर्ष मे tet उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इस आदेश के बाद से शिक्षकों मे रोष है जिलाध्यक्ष अक्षत पाण्डेय ने कहा कि इस काले कानून के लागू होने से मात्र 15 दिन के अन्दर अभी तक प्रदेश मे तीन शिक्षक काल के गाल मे समा गए है जबकि नियुक्त सभी शिक्षक नियुक्ति के समय के योग्यता मानकों को पूरा करके ही शिक्षक बने थे अतः सेवा के बीच मे इस तरह का कोई नया नियम प्रदेश मे अन्य किसी संवर्ग पर लागू नहीं है तो शिक्षक समाज भी इसे बर्दास्त नहीं करेगा जिसके क्रम मे हम लोग जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से अपना ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री जी को भेजकर न्याय की मांग कर रहे है। यदि यह वापस न हुआ तो जनपद के सभी शिक्षक प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा व कोषाध्यक्ष शिवशंकर पाण्डेय के नेतृत्व मे दिल्ली मे एकजुट होंगे।ज्ञापन मे मुख्य रूप से प्रांतीय कोषाध्यक्ष शिवशंकर पाण्डेय, जिलामंत्री विपिन सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह,नीता गुप्ता,अनन्त राम पाण्डेय, पंकज त्रिपाठी, अमित पाण्डेय, रूपेश अवस्थी, हिमांशु श्रीवास्तव, संदीप त्रिवेदी, क्षितिज मिश्रा, नवीन चंद्र मोहन, आशा वर्मा, रामशरण मिश्रा, आशीष प्रताप,अनुराग अवस्थी, विजय राजपूत,नीरज मिश्रा, आशीष कुमार, मानवेन्द्र मिश्रा, विवेक मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, देवेंद्र बाजपेई, तुषार बाथम, मनोज पाल, अशोक कुमार,पंकज गौतम, उदय प्रताप,रामवीर राजपूत, रचित मिश्रा,संजय, नेहा, रिचा, अनिल वर्मा, विनोद, आशुतोष बाजपेई, रजवंत सिंह, अश्वनी शुक्ला, मोहित तिवारी,अतुल शुक्ला, ओम प्रकास, नागेंद्र वर्मा दुर्गेश मिश्रा, अभय सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129