डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में स्वतंत्रता के अमृत काल में गांधी जयंती पर्व अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया

मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडेन्य पड़रिया मैनपुरी में प्राचार्य डॉ. एस पी सिंह के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में स्वतंत्रता के अमृत काल में गांधी जयंती पर्व “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस पी सिंह ने ध्वजारोहण कर, तिरंगे की सलामी ली, तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रोफेसरगण द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। प्राचार्य प्रोफेस गण द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। तत्पश्चात प्रार्थना सभा में सर्वधर्म समभाव, वैष्णव जन भजन कीर्तन, भगवत गीता रामचरितमानस, बाइबल, कुरान, जैन धर्म, बौद्ध धर्म संदेश आदि का गायन किया गया। महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधों का संरक्षण एवं उनकी देखभाल आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य डॉ एस पी सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला एवं उनके जीवन से छात्राओं को प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के कृतित्व व्यक्तित्व प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता के अमृत काल में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” टैगलाइन के अंतर्गत स्वतंत्रता प्राप्ति, संविधान के निर्माण के संबंध में विभिन्न मनीषियों एवं विधि वेत्ताओं की भूमिका पर गोष्ठी कार्यक्रम में विस्तार से जानकारी दी। डॉ अजय प्रताप ने “जय जवान जय किसान” का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री के विषय में बताया। डॉ जगजीवन राम डॉ भीमराव अंबेडकर और संविधान के विषय में जानकारी दी। डॉ जितेंद्र पाठक ने हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर सभी को प्रेरित किया। डॉक्टर गीता देवी ने विस्तार से गांधी जयंती पर प्रकाश डाला। डॉ प्रमोद कुमार ने स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी के योगदान पर विस्तार से बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसपी सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अजय प्रताप सिंह डॉक्टर जितेंद्र पाठक डॉक्टर जगजीवन राम कार्यक्रम अधिकारी डॉ जयप्रकाश यादव डॉक्टर गीता देवी डॉक्टर प्रमोद कुमार शिवनंदन सिंह अरुण कुमार एवं महाविद्यालय के छात्र छात्रा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129