श्री कृष्णा मंदिर में प्रभातफेरी की मची है धूम, भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए भक्तगण

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। आज फिर कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्णा मन्दिर में प्रतिदिन की प्रभातफेरी की धूम मची । कार्तिक मास में निकलने वाली तृतीय दिवस की प्रभातफेरी का स्वागत बड़ी धूमधाम से आज शेखर टाइम्स के सम्पादक राजीव मिश्रा के परिजनों ने किया । सबसे पहले परिवार के लोग लड्डू गोपाल व किशोरी जू की पालकी को अपने घर लेकर गए और लड्डू गोपाल व किशोरी जू का पुष्प वर्षा से स्वागत व पूजन अर्चन करने के उपरांत वापस मन्दिर लाये फिर सुंदर सुंदर भजनों की शुरुआत हुई । सबसे पहले कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेश वन्दना सुनाई और ताली बजा- बजाकर, शुरुआत कीजिये,हरि नाम में क्या बंदिश,दिन रात लीजिए भजन गाकर मस्ती बिखेरी फिर मोहनलाल ने मेरे दिल में रहने वाले, मुझसे नकाब क्यों है भजन गाया तथा अनिल कक्कड़ ने प्यारा सा मुखड़ा, घुंघराले केश,बांकी है चितवन, बांका है भेष,राधा जी का प्यारा है, मेरा साँवरिया,भक्तों का दुलारा है, मेरा साँवरिया भजन सुनाया और गौरव अरोरा ने हम पर नज़र कृपा की करना, करुणामयी श्यामा प्यारी,करुणा रस बरसाती रहना, करुणामयी श्यामा प्यारी भजन गाया और देवेन्द्र खुराना ने मुकुट सिर मोर का, मेरे चित चोर का ।दो नैना सरकार के, कटीले हैं कटार से भजन गाया और मनमोहन अरोरा ने फूलों में सज रहे है,श्री वृन्दावन बिहारी और साथ सज रही है,वृषभान की दुलारी भजन गाया उसके बाद अंकित सचदेवा ने ने प्रभु हम भी शरणागत हैं, स्वीकार करो तो जाने तथा हम जैसे भी हैं हम हैं तुम्हारे चरणों से अपने लगाये रखना हे राधा रानी, हे श्यामा प्यारी कृपा यह अपनी बनाये रखना भजन सुनाकर उपस्थित भक्तजनों को नृत्य करने पर विवश कर दिया फिर नवीन सचदेवा ने दिल दार यार पियारे, गलियों में मेरी आजा, नैना तरस रहे है मुखड़ा जरा दिखा जा डॉ0 सत्यप्रकाश मिश्रा ने भी सम्बोधन दिया और भक्ति पर प्रकाश डाला । अंत में चोरी चोरी माखन खाय गयो रे मेरो प्यारो मोहन पर मटकी से टॉफी निकाल निकाल कर लोगों को बांटी गयीं और होली खेल रहे नंदलाल वृंदावन कुञ्ज गलिन में,वृंदावन कुञ्ज गलिन में भजन पर फूलों की होली खेली गई । अंत में आरती हुई एवं प्रसाद वितरण किया गया । मन्दिर कमेटी की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट मिश्रा परिवार को युवा सेवा समिति के प्रधान संजीव सचदेवा तथा प्रेम खंडूजा द्वारा दी गयी मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एड0 ने बताया कि कल शुक्रवार की प्रभातफेरी का स्वागत अनिल सचदेवा चश्में वालों के परिवार द्वारा श्रीकृष्णा मन्दिर कृष्णानगर में होगा ।

उक्त अवसर पर संजीव मिश्रा, रोहिताश्व सचदेवा, विनोद सचदेवा,विनीत शुक्ला, रचना अवस्थी, कोमल, रीना गुप्ता, रेखा शर्मा, पूनम अवस्थी, पण्डित अखिलेश शास्त्री, प्रज्ञा मिश्रा एवं रुचि गुप्ता आदि भक्तगण उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129