बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरे नगर आयुक्त डॉ. विपिन मिश्रा और पार्षद पति छंगेलाल राठौर

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा, कॉलोनियों का किया निरीक्षण

 

शाहजहांपुर।लगातार हो रही बारिश और नदियों के उफान से शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। हालात का जायजा लेने सोमवार को नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा और वार्ड-30 से पार्षद पति छंगेलाल राठौर ने जलमग्न इलाकों का निरीक्षण किया।

 

बाढ़ प्रभावितों को मिलेगी हरसंभव मदद

 

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने साफ कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की जान-माल की सुरक्षा है। बाढ़ पीड़ितों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं।”

 

पार्षद पति ने दिया भरोसा

 

#पार्षद पति छंगेलाल राठौर ने भी लोगों को आश्वस्त किया कि वे उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं।

 

उन्होंने कहा

 

हम अपने वार्ड की जनता के साथ खड़े हैं। हर समस्या का हल शासन-प्रशासन से मिलकर कराया जाएगा।”

 

लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं

 

इस निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग भी मौजूद रहे। उन्होंने पानी भराव, सीवर जाम और सफाई से जुड़ी समस्याएं नगर आयुक्त और पार्षद पति के सामने रखीं। अधिकारियों ने तुरंत समाधान कराने का भरोसा दिया।

 

इन कॉलोनियों का किया दौरा

 

निरीक्षण के दौरान जिन इलाकों में बाढ़ का सबसे अधिक असर देखा गया, उनमें मोहल्ला जागृत नगर कॉलोनी, गदियाना, अंबेडकर कॉलोनी और शांतिपूर्म कॉलोनी प्रमुख हैं। यहां जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129