बारात में बवाल: बग्घी किराए के विवाद में पुलिस टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी, कैमरा तोड़ा

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के हैदलपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बग्घी के किराए को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, और हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा।

 

बताया जा रहा है कि बारात चढ़ने के बाद बग्घी मालिक ने अपना किराया मांगा, जिस पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि भुगतान को लेकर हुए विवाद में बग्घी स्वामी के साथ मारपीट की गई। खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए उसने तुरंत Dial 112 पर कॉल कर मदद मांगी।

 

सूचना पर पहुंची पीआरबी 112 पुलिस टीम के साथ भी ग्रामीणों ने अभद्रता की और उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, उनकी वर्दी फाड़ दी गई और सरकारी कैमरा भी तोड़ दिया गया।

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—जब पुलिस टीम ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

 

पीड़ित बग्घी मालिक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129