हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान में दिख रही स्वच्छ शहर की झलक -डीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी

 

शहर को स्वच्छ रखने में आम नागरिकों का सहयोग जरूरी-डीसी अभिषेक मीणा

 

रेवाड़ी। शहरी स्वच्छता अभियान के तहत म्हारा रेवाड़ी स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जा रहा है। इस मुहिम में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखते हुए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत शहरी क्षेत्र को गंदगी से मुक्त व स्वच्छ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। इस अभियान में आमजन को जोडऩे के लिए हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान- स्वच्छ हरियाणा की पहचान का नारा दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल 11 सप्ताह का नहीं है, बल्कि इसको नियमित रूप से जारी रखना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कूड़े और कचरे का उठान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिला के शहरी क्षेत्रों को  साफ-सुथरा और गंदगी से मुक्त बनाने के लिए विशेष फोकस किया जा रहा है, जिसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गए है।

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा शहरी क्षेत्र में शहरी स्वच्छता अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन की ओर से योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि व्यवस्था पूर्ण प्रबंधन के साथ ही सफाई कार्य बेहतर ढंग से हो सके इसके लिए प्रशासन की ओर से वार्ड स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारी स्वच्छता दूत के रूप में फील्ड में पहुंचकर गणमान्य लोगों के साथ मेरा वार्ड-सबसे साफ वार्ड करने के लिए सक्रियता बरत रहे हैं। नगर परिषद द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ वार्डो में नोडल अधिकारियों द्वारा शहरवासियों को भी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसमें लोगों को गलियों में कूड़ा उठान प्रक्रिया, कूड़े करकट के ढेर को साफ करने, आमजन को पॉलिथीन का उपयोग न करने की भी सलाह दी जा रही है। साथ ही सफाई को अपनी आदत में शामिल करने के लिए शपथ भी दिलाई जा रही है। गलियों व कॉलोनियों में जहां भी गंदगी देखने को मिलती है वहीं नियुक्त नोडल अधिकारी टीम के साथ गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सफाई करवाना सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि शहर को साफ व सुंदर बनाया जा सके। शहर की सडक़ों पर लोगों द्वारा नालों पर अतिक्रमण को हटवाया जा रहा है और निर्धारित मापदंड पूरे न करने, पॉलिथीन का उपयोग करने पर चालान भी किए जा रहे हैं।

 

डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले वाहन में ही कूड़ा डाले-डीएमसी

जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि इस अभियान के तहत परिषद के अधिकारी और कर्मचारी वार्डों में जाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं और उन्हें खुले में कूड़ा फैंकने से रोक रहे हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह पर नगर परिषद के कर्मचारी लोगों को अपने घर का कूड़ा बाहर सडक़ों या नालियों में न फेंके बल्कि डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहन में ही कूड़ा डालने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य नगर परिषद द्वारा रेवाड़ी क्षेत्र के सभी 31 वार्डों व नगर पालिका क्षेत्र धारूहेड़ा व बावल को गंदगी मुक्त बनाना है। नगरपरिषद ईओ सुशील कुमार ने बताया कि इस मुहिम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है और पौधारोपण करते हुए स्वच्छता मुहिम में सभी को बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

शहर में सफाई के लिए व्हाट्सअप नंबर पर दें सूचना

डीएमसी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत रेवाड़ी जिला के शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर परिषद द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8572827322 जारी किया है। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक शहर में कूड़ा करकट इधर-उधर फेंकते दिखाई देता है तो सभ्य नागरिक के रूप में कोई भी व्यक्ति वाट्सअप नंबर 8572827322 पर वीडियो भेजकर जानकारी दे सकता है। सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। इसके अलावा कूड़ा करकट फेंकने वालों के चालान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्र में लगातार फील्ड में रहकर सफाई व्यवस्था प्रबंधन पर कार्य कर रही हैं। सडक़ से लेकर बाजारों, पार्कों, सार्वजनिक स्थानों पर निरंतर साफ-सफाई अभियान जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129