रेवाड़ी में सीनियर सिटीजंस के हकों को लेकर तेज हुई आवाज

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

ऑन कॉल फ्री डॉक्टर सुविधा और पेंशन को मौलिक अधिकार बनाने की मांग ने पकड़ा जोर

रेवाड़ी। जिले के ऐतिहासिक गांव बोलनी में वरिष्ठ नागरिकों के हकों को लेकर बड़ा जनसमर्थन देखने को मिला। राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत बस स्टैंड पर सीनियर सिटीजंस से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
पेंशन को मिले मौलिक अधिकार का दर्जा
राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा हर नागरिक का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने मांग उठाई कि संसद और विधानसभाओं में “सीनियर सिटीजन फंडामेंटल सोशल सिक्योरिटी पेंशन एक्ट” पारित कर प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को न्यूनतम पेंशन की गारंटी दी जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन बुजुर्गों को अभी तक कोई पेंशन नहीं मिल रही, उन्हें मानवीय आधार पर तुरंत लाभ दिया जाए।
70 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए ‘ऑन कॉल’ फ्री मेडिकल सुविधा
बैठक में 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए जरूरत पड़ने पर घर पर डॉक्टर और मेडिकल सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराने की मांग जोरदार तरीके से उठी। वरिष्ठ नागरिकों ने इसे समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
अन्य प्रमुख मांगें
हर जिले में डेडिकेटेड सीनियर सिटीजंस रेजिडेंशियल सेक्टर
फ्री ओल्ड एज होम की स्थापना
इमरजेंसी के लिए सीनियर सिटीजंस हेल्पलाइन
संपूर्ण निःशुल्क मेडिकल सुरक्षा
ट्रेन, बस व हवाई किराए में 70% छूट
सरकारी दफ्तरों व न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल
हर गांव व वार्ड में सीनियर सिटीजंस क्लब
अभियान जारी रहेगा
सीनियर सिटिजन होम के संयोजक आ.एन. महलावत के आमंत्रण पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, मेगा जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने तथा हस्ताक्षर अभियान चलाने की भी घोषणा की गई।
वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि इस पहल से बुजुर्गों में नई उम्मीद जगी है और अब वे अपने अधिकारों को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129