विश्व हिंदू परिषद शाजीपुर महानगर के प्रखंड विवेकानंद नगर में स्थापना दिवस कार्यक्रम हुआ संपन्न।

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद शहाजीपुर महानगर के प्रखंड विवेकानंद नगर में स्थापना दिवस कार्यक्रम सुरेश राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, संचालन महानगर मंत्री धर्मेंद्र ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना व उद्देश्यों के संबंध में कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना भगवान योगीराज कृष्ण के जन्म उत्सव के अवसर पर हुई, जिस प्रकार से भगवान कृष्ण ने अधर्मियों का नाश कर धर्म की स्थापना की। उसी प्रकार विश्व हिंदू परिषद की स्थापना भी विधर्मियों के समूल नाश के लिए पूज्य संतों के आशीर्वाद से हुई। विश्व हिंदू परिषद लगातार संपूर्ण हिंदू समाज को समरस कर संगठित करने का काम करता चला रहा है। भगवान श्री राम जन्मभूमि मुक्त करने में विश्व हिंदू परिषद की अहम भूमिका रही। विश्व हिंदू परिषद के हजारों कार्यकर्ता हिंदू बहनों व गौ माता की रक्षा करते हुए हुतात्मा हुए। हजारों कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लिखे गए, परंतु विश्व हिंदू परिषद का एक-एक कार्यकर्ता सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय भूमिका में लगा हुआ है। हम सभी को विश्व हिंदू परिषद के लड़ाके तैयार करने की आवश्यकता है जो जरूरत पड़ने पर सनातन संस्कृति की रक्षा करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तत्पर रहे। कार्यक्रम में विभाग मंत्री अशनील,प्रांत मिलन प्रमुख हरीश जी,विभाग संयोजक पंकज गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष अंकित सिंह,जिला मंत्री सलभ मिश्रा,महानगर सह मंत्री प्रदीप व राहुल,महानगर संयोजिका नीरा व सत्यभामा,महानगर संयोजक हर्षित गुप्ता,लखन,अभय, ऋषभ ऋतुराज,अजय मिश्रा,मानवेंद्र सिंह,आशीष शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129