अहिमलपुर मामले को लेकर गवाह सूरज कश्यप का हो रहा वीडियो वायरल

*बेवर। अहिमलपुर कश्यप परिवार की बेटी के दुष्कर्म व हत्या के मामले के मुख्य गवाह सूरज कश्यप ने घटना के दिन मीडिया के समक्ष स्वयं बयान देकर बताया था कि 11बजे गांव का प्रशांत पांडेय अकेला घर में घुसा था जिसे हम लोगों ने पकड़कर पीटा था बाद में कुछ लोगों द्वारा मामले को तूल देने को लेकर दुष्कर्म किए जाने एवं अन्य लोगों को घटना में शामिल बताकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया।*

*मामले में अन्य जनपदों के लोगों प्रताप सिंह खालसा आदि ने बिना पूरी हकीकत जान शासन प्रशासन पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया जबकि घटना के गवाह सूरज कश्यप के आधार पर रात में घर में मिले आरोपी प्रशांत पांडेय को दूसरे दिन ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।*

*कश्यप परिवार द्वारा कुछ असमाजिक तत्वों के कहने सुनने के बाद लिखवाए गए मुकदमा में प्रशांत पांडेय समेत पिता इंद्रेश पांडेय व उनके छोटे भाई और दस अज्ञात लोगों को भी इसमें शामिल कर दिया गया जो पूरी तरह से असत्य और निराधार है।गवाह सूरज कश्यप के अनुसार रात के समय केवल और केवल प्रशांत पांडेय ही घर में मिला था।*

*प्रशासन से अनुरोध है कि गांव में पूरी घटना के साक्ष्य लिए जाएं और जो लोग इस मामले की झूठ और मिथ्या तथ्य के आधार पर जनप्रतिनिधियों,शासन प्रशासन पर गलत आरोप लगा रहे हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।*

*गवाह सूरज कश्यप द्वारा ये भी बताया गया था कि चचेरी बहिन द्वारा स्वयं ही फांसी लगाई गई थी जबकि मुकदमे में आरोपित लोगों पर हत्या और बलात्कार का आरोप लगाया गया है।*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129