संगठन की शक्ति से ही फलीभूत होगा ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प: सुरेन्द्र पूनिया

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी के कोसली विधानसभा में उमड़ा शक्ति केंद्र प्रमुखों का सैलाब, प्रदेश महामंत्री ने फूंका कार्यकर्ताओं में जोश

 

रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्द्र पूनिया जी ने आज रेवाड़ी जिले के कोसली विधानसभा क्षेत्र का सघन प्रवास किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बुडोली जी के कुशल नेतृत्व में शुरू किए गए इस संगठनात्मक अभियान के तहत, सुरेन्द्र पूनिया जी के कोसली विधानसभा के प्रत्येक मंडल में शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वंदना पोपली जी ने की बैठक को मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया जी ने संबोधित किया और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक विस्तृत और महत्वपूर्ण बैठक की।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की जमीनी इकाइयों को मजबूत करना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना रहा। इस प्रवास के दौरान जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना पोपली जी मुख्य रूप से उपस्थित रही। साथ ही, जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान, , जिला सचिव दिनेश यादव, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नीतू चौधरी सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष हरीश गोपी अनूप सविता और मण्डल प्रभारी प्रेम कौशिक जितेन्द्र यादव खोल इन्द्र राव सरदार सिंह बहाला और गणमान्य पदाधिकारी पूरे समय सुरेन्द्र पूनिया जी के साथ रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री सुरेन्द्र पूनिया ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान पर विशेष बल दिया। उन्होंने रेवाड़ी के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा की प्रशंसा करते हुए कहा कि, “भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं में पार्टी का एक मजबूत स्तंभ है। हमारी शक्ति हमारे पद नहीं, बल्कि हमारे शक्ति केंद्रों की सक्रियता है।”उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश को विश्व पटल पर अग्रणी बनाने का मार्ग है, जिसे भाजपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर उतार रहे हैं। उन्होंने मंडल स्तर पर मोर्चा और शक्ति केंद्रों को और अधिक धारदार बनाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी दिए।

पार्टी के संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा करते हुए श्री पूनिया ने हाल ही में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक साधारण परिवार से आने वाला सामान्य कार्यकर्ता अपनी मेहनत और निष्ठा के दम पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। यह वंशवाद की राजनीति के अंत और आंतरिक लोकतंत्र की जीत का प्रतीक है।

जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने अपने संबोधन में आगामी 25 दिसंबर (अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती) के कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि जिला भाजपा मुख्यालय पर सुशासन दिवस के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का जीवन हमारे लिए प्रेरणा पुंज है। 25 दिसंबर को हम न केवल उन्हें याद करेंगे, बल्कि ‘सुशासन’ के उनके संकल्प को हर घर तक पहुँचाएंगे। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह जनता की सेवा में तत्पर है। शक्ति केंद्रों की यह मजबूती आने वाले समय में एक नए और विकसित हरियाणा की नींव रखेगी।

उन्होंने सुरेन्द्र पूनिया जी और सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का बैठक को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में कोसली विधानसभा के मंडलों से भारी संख्या में सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों और मण्डल पदाधिकारियों ने साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे संगठन की एकजुटता का परिचय मिला।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129