सहयोग संस्था ने कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया होली का त्यौहार सब ने खेला रंग

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे एडीएम एफ/आर अरविंद कुमार :: जनपद की समाज सेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियो ने महानगर के किला मोहल्ले में स्थित कस्तूरबा विद्यालय पहुंचकर सभी बच्चों के साथ होली के पर्व बड़े ही धूमधाम से को मनाया और सभी छात्राओं को मिठाई , रंग पिचकारी सहित गिफ्ट बाटे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एडीएम एफ/आर अरविंद कुमार ने कहा कि हमको जनपद में हर जगह सहयोग संस्था के कार्य दिखाई दे रहे हैं , यह संस्था बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है । और वाकई में त्योहारों को एक दूसरे के साथ मनाने पर आनंद ही बढ़ जाता है । वैसे भी शाहजहांपुर की होली अलग ही है , जिसका जिक्र पूरे देश में होता है । और सभी छात्राओं को समझाते हुए कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है,जिसको जो पीता है वह शेर की तरह दहाड़ता है , इसलिए सभी बच्चों पढ़ाई पर अपना पूरा ध्यान दो । इस मौके पर संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान ब शाहनवाज खा एडवोकेट ने कहा कि हमारी संस्था जनहित के सभी कार्यों को सदैव करती रहेगी , संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता, महासचिव विकास सक्सेना ब कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद हमारा अगला कार्यक्रम राजकीय बाल गृह एवं एक छोटे से गांव सुंदर नगर में संपन्न होगा । और हमारी संस्था होली पर्व की खुशियां सभी बच्चों के साथ बिखेरने का एक छोटा सा प्रयास करेंगी । कार्यक्रम में संस्था की स्तुति गुप्ता , संगीता गुप्ता ,सुमन गुप्ता, ममता यादव सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना बिश्नोई ब सुचिता सिंह ,ममता आर्य , ज्योति सक्सेना ,मेनका राठौर, सुधा वर्मा ,आराधना श्रीवास्तव, आरती गौतम आदि सभी उपस्थित रही ।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129