काशी भट्ट ब्राह्मण महासभा का होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

रितेश कुमार ब्यूरो वाराणसी

 

वाराणसी। आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और प्रेम के महापर्व होली के पावन अवसर पर काशी भट्ट ब्राह्मण महासभा की ओर से रविवार 15 मार्च 2026 को आशापुर स्थित पूर्णिमा लॉन में होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष आनंद राय (एडवोकेट) ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाना, आपसी सौहार्द को मजबूत करना और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है।उन्होंने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता है, इसलिए ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोग, बुद्धिजीवी, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत महासभा के महामंत्री अवधेश राय ने किया। इस अवसर पर चिंतामणि राय, नंदलाल राय,श्यामधर शर्मा, साहब लाल शर्मा, रवि कुमार शर्मा, घनश्याम शर्मा, दिनेश राय, परमात्मा राय, रवि रंजन, रजेश राय, अजय शर्मा, विजय नाथ शर्मा, मनीष शर्मा, मनोज शर्मा, प्रभाकर राय, शिवराज राय, अंजनी शर्मा, शशिकांत राय, केशी पांडेय, राकेश शर्मा, आनंद राय, अरविंद कुमार शर्मा और संदेश शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129