भगवान श्री चित्रगुप्त जयंती समारोह की प्रतियोगियों का हुआ शुभारंभ

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मैनपुरी के तत्वाधान में सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई

 

मैनपुरी। हर वर्ष की भांति,इस वर्ष भी दीपावली से पूर्व श्री चित्रगुप्त जयंती समारोह के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मैनपुरी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समाज के बच्चों को अपनी प्रतिभा को दिखाने, निखारने एवं आपसी मेल मिलाप का अवसर प्रदान होता है। इसी कड़ी में आज शाम को प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। जिसमें प्रथम सुलेख प्रतियोगिता (हिंदी)– “स्व० श्री रामशरण लाल सक्सेना” की स्मृति में “श्री प्रशांत सक्सेना द्वारा प्रायोजित की गई जिसकी संयोजक अरुणा जौहरी रहीं। द्वितीय सुलेख प्रतियोगिता (अंग्रेजी)– “स्व० त्रिवेणी सहाय कमठान” की स्मृति में ” सात्विक सक्सेना द्वारा प्रायोजित, संयोजक – “सारिका सक्सेना” द्वारा आयोजित की गई।

इस मौके पर डॉ. चंद्र मोहन सक्सेना ने कहा सुलेख का अभ्यास एकाग्रता, धैर्य और स्थिर हाथों की मांग करता है, जिससे मन को शांति और आंतरिक विकास प्राप्त होता है।

जिला अध्यक्ष एड. राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ ने कहा यह लेखक की रचनात्मकता, भावना, जुनून और व्यक्तिगत शैली को व्यक्त करने का एक माध्यम है। इस मौके पर, डॉ. सूर्यमोहन सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, डॉ आशा सक्सेना, राजू रंगशाला, कुसुमलता श्रीवास्तव, अरुणा जौहरी, एड०अमित जौहरी, रजत सक्सेना, विकास कुलश्रेष्ठ, एड०हिमालय राज प्रधान, प्रखर सक्सेना, डॉ ऋचा सक्सेना, एड०विकास नंदन कुलश्रेष्ठ,पूजा कुलश्रेष्ठ, दिव्यांश, रेनू श्रीवास्तव, अंकिता, निहारिका, अमित, रचना, अंजू जौहरी, ममता, विमलेश सक्सेना, पिंकी, प्रतिभा, ज्योति, नितिन सक्सेना, विनीत सक्सेना, दिनेश चंद्र हजेला,आकाश जौहरी, डॉ०रेखा जौहरी,अर्पिता सक्सेना,ओम सक्सेना,अनमोल सक्सेना, वंश सक्सेना,दीपक सक्सेना,धैर्य सक्सेना,आदि लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129