मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने लिया श्री बांके बिहारी जी मंदिर का जायजा

संजय कुमार ब्यूरो गोरखपुर

 

पर्यटक सुविधा केंद्र के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली गई

लखनऊ/मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह एवं पुलिस महानिदेशक श्री प्रशांत कुमार ने वृंदावन के श्री बांके बिहारी जी मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के पट बंद होने के बाद देहरी पूजन किया तथा ठाकुर जी के समक्ष दीपक जलाकर भोग-प्रसाद लगाया। मंदिर निरीक्षण के पश्चात मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने पर्यटक सुविधा केंद्र परिसर पर वृक्षारोपण किया। उन्होंने पर्यटक सुविधा केंद्र के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पार्किंग की संख्या बढ़ाई जाए, पुरानी पार्किंगों में इंटर लॉकिंग का कार्य कराया जाए, पार्किंग में छोटे फूड स्टॉल/ रेस्टोरेंट की व्यवस्था की जाए तथा एसी व्यवस्था सुनिश्चित करें ।

मंदिर निरीक्षण में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, अपर पुलिस महानिदेशक श अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने उन्हें मंदिर के प्रवेश और निकास मार्गों की जानकारी देने के साथ साथ भीड़ को नियंत्रण करने, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम आदि व्यवस्थाओं से अवगत कराया। निरीक्षण में मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने अधिकारियों के साथ पैदल चलते हुए श्री बांके बिहारी जी मंदिर से विद्यापीठ चौराहा होते हुए हरि निकुंज चौराहा तक निरीक्षण किया।

मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सहूलियत मुहैया कराने पर काम हो रहा है। वृंदावन में रोजाना 5-6 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं, दर्शन के बाद संतुष्ट हों, ऐसी योजना पर काम किया जायेगा। उन्होंने वृंदावन में श्रद्धालुओं की संख्या, श्रद्धालुओं के अनुपात में पार्किंग, मंदिर के बाहर की भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, मंदिर के अंदर भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, जूताघर, परिक्रमा मार्ग आदि की जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि अधिक संख्या में सफाई कर्मी सफाई हेतु लगाए गए है। लगभग 1000 बसे लगाई गई है तथा 100 बसे रिजर्व में रखी गई है। उन्होंने बताया कि परिक्रमा मार्ग पर पेयजल, शौचालय, बैरियर, बैरिकेडिंग, कुंडो की सफाई, सड़को की मरम्मद, वॉच टावर, बाइक एंबुलेंस, स्ट्रीट लाइटिंग, पी.ए. सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था की गई है। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। गोवर्धन के सभी होटल एवं व्यापारियों के साथ बैठक कर ली गई है। इस बार अधिक संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा करने आएंगे, जिनकी सुविधाओं हेतु पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129