अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 118वीं जयंती पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही पुष्पाजंली अर्पित करके दी अपनी भावभीनी श्रद्घाजंली

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

*रेवाड़ी 23 जुलाई।* अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 118वीं जयंती पर स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने अपने कार्यालय में पुष्पाजंली अर्पित करके अपनी भावभीनी श्रद्घाजंली दी। कपिल यादव, अजय कुमार व कुमारी वर्षा ने भी शहीद चन्द्रशेखर आजाद के प्रति अपने श्रद्घासुमन अर्पित किए।

विद्रोही ने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आजाद का नाम भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है और इस महान क्रांतिकारी को भारत का जनमानस कभी नही भूला सकेगा। बचपन में ही देश के लिए सबकुछ बलिदान करने की भावना रखने वाले चन्द्रशेखर आजाद ने मात्र 13-14 वर्ष की आयु में ही अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल के साथ काकोरी कांड में हिस्सा लेकर अपने क्रांतिकारी तेवर ब्रिटिश साम्राज्य को दिखा दिये थे। इस वीर क्रांतिकारी ने देश को अंग्रेजों के पंजे से छुड़वाने के लिए शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेख व भगवतीचरण वर्मा जैसे अमर शहीद क्रांतिकारियों से मिलकर ना केवल एक क्रांतिकारी संगठन हिन्दुस्तान सोसलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी बनाया अपितु उसका नेतृत्व करके अंंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष की शुरूआत भी की।

विद्रोही ने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आजाद व उनके अन्य क्रांतिकारी साथियों के देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ी गई उस समय की लड़ाई से हजारों युवकों को देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान करने की प्ररेणा मिली। शहीद आजाद ने ना केवल देश की आजादी का शंखनाद फूंका अपितु देश की आजादी के बाद वे व उनके क्रांतिकारी साथी कैसा आजाद भारत बनाना चाहते है, उसका खाका भी देश की जनता के सामने रखा जो आज भी हमारे लिए प्ररेणा का स्त्रोत है। जिस तरह 27 फरवरी 1931 को अलफर्ड पार्क इलाहाबाद में अंग्रेजी पुलिस से सशस्त्र संघर्ष करते हुए अपने आपको देश के प्रति शहीद किया, वह भी दुनिया के इतिहास में बेमिसाल है। विद्रोही ने लोगों से अपील की कि शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर उनके दिखाये गए आजादी के बाद कैसा भारत हो, उसे बनाने के लिए संकल्प लेकर ही इस महान शहीद को अपने श्रद्घासुमन अर्पित करे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129