जिला रेवाड़ी पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, डायल 112, महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण की दी जानकारी

 

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) के कुशल मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) डॉ. रविन्द्र सिंह के सुपरविजन में जिला रेवाड़ी पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।

 

इस अभियान के तहत स.उ.नि. जितेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को गांव गुरावड़ा के स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सर्वहिन्द सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, डायल 112, तथा महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई।

 

स.उ.नि. जितेन्द्र ने अपने संबोधन में कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति को समय से पहले मौत के मुंह में ले जाती है। नशे का आदी व्यक्ति न केवल स्वयं को बल्कि अपने पूरे परिवार को भी बर्बाद कर देता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

 

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से प्रेरित होकर कई युवाओं ने नशा छोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाया है। जिला प्रशासन की मदद से उनका इलाज करवाकर उन्हें पुनः समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल है और ऐसे लोगों की सूचना कोई भी व्यक्ति MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या डायल 112 पर दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम और पता पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

रेवाड़ी पुलिस प्रदेश में नशे के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ को सख्ती से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों और आमजन को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि महिला थाना, डायल 112 और ‘दुर्गा शक्ति’ ऐप पीड़िताओं की सहायता के लिए सदैव उपलब्ध हैं। यदि किसी महिला या छात्रा को किसी मनचले या असामाजिक तत्व द्वारा परेशान किया जाता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें — पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129