राजकीय हाईस्कूल में मनाया गया विदाई समारोह

रितेश कुमार जिला संवाददाता वाराणसी 

 

मिर्जामुराद(वाराणसी)। सेवापुरी के ठठरा गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल परिसर में शनिवार की दोपहर छात्र सम्मान विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने विद्यालय के स्मार्ट क्लास का फीता काट कर उद्घाटन किया। भाजपा के किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने दीप प्रज्वलित व माँ सरस्वती के प्रतिमा पुष्प अर्पित कर बच्चों को संबोधित करते हुए कहां कि शिक्षा है अनमोल रतन आओ मिलकर करें जतन उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बंद दरवाजे की चाबी है। इस अवसर पर कक्षा 9 वी के छात्रा छात्राओ ने कक्षा 20 वी के 91 छात्र छात्राओ को विदाई समारोह में परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आप मेहनत और लगन से तैयारी करें और परीक्षा में अच्छे नंबर लाये अपने गांव, विद्यालय देश के साथ अपने गुरुजनों व माता-पिता का सम्मान बढ़ाएं। विदाई समारोह में बच्चों ने तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत व नाटक प्रस्तुत कर नाटक मंच के माध्यम से सन्देश दिया की राष्ट्रप्रेम पुत्र प्रेम से महान और बड़ा होता है। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका वीणा गौड़, सहायक अध्यापिका श्वेता कुमारी, कुमारी श्वेता, गीता सिंह, आरती गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129