शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के नायकों को सम्मानित करते हुये हो रही है खुशी – जिलाधिकारी

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो मैनपुरी

मैनपुरी ।जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता जनपद स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम में स्वच्छता पखवाड़े के दौरान बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकों, खंड प्रेरकों, सफाई मित्रों, सफाई कर्मी एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित कराने में सराहनीय योगदान देने वाले ग्राम प्रधानों को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान अनामिका, लक्ष्मी, देवेंद्र कुमार, संत प्रकाश, देवेश कुमार, अभिषेक तिवारी, शशिप्रभा, अवधेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज प्रभाकर, भवानी शंकर, पंचायत सचिव कामना यादव, सुखबीर, एकता राजपूत, राजेश यादव, प्रशांत कुमार, पंकज कुमार, पंचायत सहायक शिवानी, मंजू, विकास कुमार, सफाई मित्र साहब सिंह, सफाई कर्मी अजीत सिंह, चक्रपाल, जितेंद्र कुमार, रामनिवास, विनय कुमार, बृजेश कुमार, जिला कंसलटेंट राजकुमार, खंड प्रेरक दिलीप कुमार, अमरदीप को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोग से मुक्त ग्राम पंचायत मेरापुर गुजराती, अंडनी, कंझरा, लहरा एमनीपुर, नगला गढ़ू, नगथरी, जखा, परशुरामपुर, नगला पाल, रतिभानपुर, नगला मितकर, पदमपुर, जैतूलपुर, अशोकपुर खटकानी, खिन्ना, बिधूना, रम्पुरा गुराई, भगवतीपुर, मसारपुर के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि सफाई कर्मियों के मेहनत के कारण ही जनपद शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक साफ-सुथरा दिखाई देता है, आज स्वच्छता के नायकों को सम्मानित करते हुये खुशी हो रही है, इन्ही सफाई योद्धाओं के फलस्वरूप नगर, मोहल्ले, गांव साफ-सुथरे रहते हैं, इन्हीं कर्म योद्धाओं के कारण हमें गंदगी से निजात मिलती है, सीमित संसाधनों के बाद भी सफाईकर्मी मेहनत से अपने कार्यों को अंजाम देते हैं। उन्होने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान सबसे अधिक मेहनत इन्ही सफाई कर्मियों द्वारा की गयी। उन्होने कहा कि स्वच्छता का जीवन में बहुत महत्व है, घर, कार्यस्थल, स्वच्छ वातावरण तमाम प्रकार की बीमारियों से बचने में सहायक होता है, इसलिए सभी को कुछ न कुछ समय अपने आस-पास सफाई करने पर व्यतीत करना चाहिए, अपना घर, कार्यस्थल साफ करने में किसी प्रकार झिझक न करे, साफ-सफाई रखने की आदत अपने अंदर विकसित करें, स्वच्छ पर्यावरण और आदर्श जीवन शैली के लिये हर व्यक्ति को स्वच्छता के लिए श्रमदान करना चाहिये।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवीन श्रीवास्तव, राजस्व अधिकारी ध्रुव शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आशुतोष ,डीपीसी नीरज कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129