पुलिस कर्मियों व दलालों की मिलीभगत से निर्दोष लोगो पर एफ आई आर लिखकर किया जा रहा है उत्पीड़न : महेंद्र यादव

अभिषेक चौहान सब ब्यूरो शाहजहांपुर 

 

व्याप्त समस्याओं को लेकर भाकिमयू ने डीएम एस पी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा 

 

शाहजहांपुर / आज भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी की जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव के नेर्तत्व में जनपदीय इकाई ने एक ज्ञापन जिला अधिकारी व पुलिस अधिक्षक के नाम संबोधित जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन में कहा गया है की भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता समय समय पर किसानो व मजदूरों की समस्याओं को मौखिक व ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते रहें हैं किन्तु कुछ समस्यायें ऐसी है जिनका निस्तारण न किया जाना खेद का विषय है तथा पुलिसकर्मियों व दालालो तथा दबंगो की मिली भगत से निर्दोष पदाधिकारियों पर फर्जी एफआईआर दर्ज करके उनका शोषण व उत्पीड़न किया जा रहा है। आपसे अपेक्षा की जाती है कि निम्न समस्याओं का जल्द समाधान करायेंगे।

 

ज्ञापन में समायायो के संबंध में बताते हुए कहा है की थाना निगोही के ग्राम भटियुरा पृथ्वीपुर के तहसील उपाध्यक्ष भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी अनिल कुमार को गांव तौलेराम उर्फ देवेश कुमार ने 10 मार्च को सुबह शराब पीकर गालियां दी पीड़ित ने डायल 112 पर काल की डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा थाने में साथ चलकर शिकायत करने की सलाह दी। अनिल कुमार डायल 112 गाड़ी पर साथ में थाने चले आये। थाने में हलका इंचार्ज धर्मेन्द्र कुमार को पूरी बात बताई व अपना परिचय दिया तभी संगठन को व हमारे संगठन के पदाधिकारी को अपशब्द कहे तथा गालियां दी तथा धमकी दी कि मुकदमा लिखकर ऐसी धाराएं लगाऊंगा जिन्दगी भर बाहर नही निकल पायेगा। थाना निगोही के ग्राम परसरा परसरी के ब्लाक अध्यक्ष अजबेन्द्र पाल सिंह जो भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के ब्लाक अध्यक्ष हैं। इनके गांव के ही दबंग भू-माफिया ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। जिसकी शिकायत ब्लाक अध्यक्ष के द्वारा जिलाधिकारी से की गई थी। जांचोपरान्त अवैध कब्जे को राजस्व टीम द्वारा हटवा दिया गया था। जिससे नाराज होकर दबंग अजबेन्द्र पाल सिंह को तरह-तरह से परेशान कर रहे हैं तथा गाली गलौज करते हैं। जिसकी शिकायत थाना निगोही पर कई बार की। हलका इंचार्ज के द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयी। थाना सदर बाजार, शाहजहांपुर के मोहल्ला बहादुरपुरा की निवासिनी क्रान्ति सिंह वर्तमान में भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हैं। 10 मार्च सुबह प्रेमपाल नाम का व्यक्ति शराब पीकर क्रान्ति सिंह के दरवाजे पर पहुंचा और कहा तू बहुत नेतागिरी करती है, तुझे जान से मार दूंगा। उसी समय उसके अन्य साथी जो कलश यात्रा से वापस आ रहे थे सभी एक राय होकर क्रान्ति सिंह के बेटे अमन को मारने पीटने लगे उसी वक्त मोहल्ले वालो के ललकारने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गये। क्रान्ति सिंह ने डायल 112 को सूचना दी डायल 112 के कहने पर थाने चली गयीं। जब प्रार्थिनी थाने पर ही थी पुनः समय 11:30 बजे 25-30 लोग प्रमोद, अभिषेक, प्रेमपाल, विशाल, शिवानी, प्रीती की अगुवाई में क्रान्ति सिंह के घर मे घुस गये। उनकी पुत्री प्रियंका तथा पुत्र अजीत को पकड़कर खींच लिया तथा लात घूसों से मारा पीटा तथा दुकान मे भी तोड़ फोड़ की। जिसका अभी तक मुकदमा दर्ज नही किया गया। मुकदमा दर्ज कराकर मुल्जिमानो पर कार्यवाही करायी जाये तथा लापरवाह हलका इंचार्ज देशराज सिंह को तत्काल हटाया जाये तथा सदर थाने में तैनात इंस्पेक्टर काइम ने भी अभद्रता की व अपशब्दो का प्रयोग किया। तहसील सदर के ग्राम नियामतपुर में दबंग योगेन्द्र पाल सिंह पुत्र ब्रजपाल सिंह व हर्षित यादव, संचित यादव पुत्रगण योगेन्द्र पाल सिंह व निशा पत्नी योगेन्द्र पाल सिंह पूर्व नियोजित योजना बनाकर ग्राम के विजेन्द्र सिंह यादव पुत्र छत्रपाल सिंह यादव के घर में घुसकर उनकी पत्नी मालती देवी व नावालिग बच्चों एवं पुत्रियों के साथ गाली गलौज मारपीट तोड़फोड़ लूटपाट अभद्रता की थी । जिस पर अभी तक कार्यवाही नही की गई । ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा गया है की यदि तत्काल प्रभाव से समस्त बिन्दुओं पर 22 मार्च 2024 तक कार्यवाही नही की गयी तो भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी 23 मार्च 2024 को कलेक्ट्रेट परिसर, शाहजहांपुर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन, अमरण अनशन शुरू करने को बाध्य होगी। दौरान आन्दोलन किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसका पूर्ण उत्तरादायित्व जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का होगा।

 

ज्ञापन देने वालों में क्रान्ति सिंह, (महिला प्रकोष्ठ) जिलाध्यक्ष सुखपाल सिंह यादव जिला प्रवक्ता महेन्द्र सिंह यादव जिलाध्यक्ष शौदान सिंह जिला सचिव प्रमोद कुमार वर्मा तहसील अध्यक्ष तिलहर आदि मौजूद रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129