वित्त मंत्री ने ककरा स्थित नगर निगम कार्यालय का किया निरीक्षण

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

अधूरे कार्यों में तेजी से एवं कार्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण कराने के दिए निर्देश

 

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ ककरा स्थित नगर निगम के नवनिर्मित कार्यालय भवन का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने नगर निगम के नये भवन में संचालित कार्यों की जानकारी लेते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन एवं परिसर में जो भी कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा कराया जाए, ताकि नगर निगम का कामकाज सुचारु रूप से संचालित हो सके।

 

वित्तमंत्री ने कार्यालय परिसर के बेहतर सौंदर्यीकरण के लिए पौधारोपण कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बैठने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए कहा।

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और कार्यालय का वातावरण स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाया जाए।

 

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अभियंता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129