शाहजहाँपुर में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जश्न-ए-ईद, भोर फाउंडेशन ने बांटी मिठाइयां

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

*शाहजहाँपुर।* ईद उल मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर शहर में बारह रबी-उल-अव्वल के जुलूस-ए-मोहम्मदी (जुलूस-ए-नूर) का आयोजन बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ किया गया।

 

इस अवसर पर *भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह* और उनकी टीम ने जुलूस में शामिल लोगों को मिठाई बांटकर ईद की मुबारकबाद दी।

 

स्वाति सिंह ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देता है। भोर फाउंडेशन हमेशा सर्वधर्म समभाव और गंगा-जमुनी तहजीब में विश्वास रखता है।

 

 

यह जुलूस छोटी लाइन स्टेशन से उठकर छोटी लाइन, जलालनगर, पुलिस लाइन होते हुए घंटाघर पर जाकर संपन्न हुआ। पूरे रास्ते में अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

 

इस दौरान कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को ईद की दिली मुबारकबाद दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129