डॉ. सुधीर गुप्ता का विधान परिषद याचिका समिति का सभापति बनने पर व्यापार मंडल ने किया भव्य नागरिक अभिनंदन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (जनपद शाहजहाँपुर) द्वारा बहादुरगंज स्थित स्वागत होटल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. सुधीर गुप्ता (एमएलसी) को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘याचिका समिति’ का सभापति बनाए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

 

कार्यक्रम की *अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता* ने की एवं *संयोजन महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम* द्वारा किया गया।

संपूर्ण कार्यक्रम की *व्यवस्था जिला महामंत्री आकाशदीप गुप्ता* ने संभाली, जबकि मंच *संचालन महानगर महामंत्री अमित शर्मा* द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने नवागत सभापति डॉ. सुधीर गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत किया एवं व्यापारी समाज की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन द्वारा उन्हें अभिनंदन पत्र भी सौंपा गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर गुप्ता (एमएलसी) ने संगठन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने व्यापारी समाज को आश्वस्त करते हुए वचन दिया कि वे व्यापारियों के हित और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन के स्तर पर हर संभव प्रयास करेंगे।

 

कार्यक्रम में प्रांतीय संयुक्त महामंत्री नारायण दास अग्रवाल, प्रांतीय मंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, जिला मंत्री सुधीर अग्रवाल, विनोद सर्राफ एवं अनुज देव गुप्ता की प्रमुख उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम के अंत में *महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम* ने मुख्य अतिथि *डॉ. सुधीर गुप्ता* एवं सभी नवागत व्यापारियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

 

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में विनायक अग्रवाल, महानगर संघटन मंत्री सरताज हसन,रेहान मिर्जा, लकी ख़ान,अशोक गुप्ता, ज्ञानचंद गुप्ता, गौरव राठौर, अजमल,कंचन गुप्ता, संदीप गुप्ता, सुजीत गुप्ता, विवेक सहगल, आदित्य वर्मा, सरताज अली, असलम खां, रेहान मिर्ज़ा, इकबाल खां, शादान, सरताज हसन, शादाब एवं अजमल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129