समाजसेवी संजय गुप्ता पाईप वालो ने ईदमिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,पेश की मुबारकबाद

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था कर खाद्य सामग्री भेंटकर दिया आपसी भाईचारे का पैगाम

शाहजहांपुर। शहर में बुधवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आयोजित जुलूस में समाजसेवी श्री संजय गुप्ता (पाइप वालो) ने शिरकत करते हुए जुलूस में शामिल सभी मुस्लिम भाइयों का हार्दिक स्वागत किया।

इस दौरान श्री गुप्ता ने कहा कि आपसी भाईचारे की यह मिसाल सदियों से चली आ रही है और आगे भी इसी तरह कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का जो संदेश दिया, वह आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम के दौरान जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई तथा सभी के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। श्री गुप्ता ने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब की यह परंपरा शाहजहांपुर की पहचान है, जिसे हम सबको मिलकर संजोए रखना है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और आपसी सद्भाव का माहौल देखने को मिला।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129