योगी सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा का दिया तोहफा

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों-बेटियों को सहयात्री सहित 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

 

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क

परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किया गया। कार्यक्रम का सजीव

प्रसारण शाहजहांपुर के गांधी भवन सभागार में देखा गया।

 

जनपद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। इस दौरान लोकसभा सांसद

अरुण कुमार सागर, एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

मुख्य अतिथि सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि रक्षाबंधन से पूर्व प्रदेश की माताओं और बहनों को माननीय मुख्यमंत्री जी ने बड़ा उपहार दिया है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की

महिलाओं को परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि अब बुजुर्ग माताएं बिना यात्रा व्यय की चिंता के तीर्थाटन करने और अपने परिजनों से मिलने के लिए निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

 

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सहयात्री सहित परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

 

वित्तमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत छह चरणों में 25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं और अब तक करीब 27 से 28 लाख बेटियां लाभान्वित हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ही सब्सिडी, अनुदान और ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से अब तक पांच लाख से अधिक बेटियों का विवाह कराया जा चुका है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान भी संचालित किया जा रहा है।

 

लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देना मुख्यमंत्री का सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार माताओं और बहनों के हित में योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। बेटियों की शिक्षा से लेकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और विवाह तक सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान कर रही है।

 

ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सामान्य परिवारों की बुजुर्ग महिलाओं को यात्रा के दौरान आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब वे बिना किसी खर्च की चिंता के यात्रा कर सकेंगी। सरकार महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है।

 

महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से बहनों को अपने भाइयों के घर जाने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलना महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्य अतिथि द्वारा महिलाओं को मिष्ठान एवं साड़ी उपहार में भेंट की गई।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, पीटीओ आरपी गौतम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129