कृष्णानगर कॉलोनी के श्रीकृष्णा मन्दिर की प्रतिदिन की प्रभातफेरी का भव्य स्वागत आज श्रीकृष्णा मन्दिर में ही प्रेम खण्डूजा व मनीष गुप्ता के परिवारों ने संयुक्त रूप से बड़ी धूमधाम से किया

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

कृष्णानगर कॉलोनी के श्रीकृष्णा मन्दिर की प्रतिदिन की प्रभातफेरी का भव्य स्वागत आज श्रीकृष्णा मन्दिर में ही प्रेम खण्डूजा व मनीष गुप्ता के परिवारों ने संयुक्त रूप से बड़ी धूमधाम से किया ।

सुबह सुबह दोनों ही परिवार मन्दिर से श्री लड्डू गोपाल व राधारानी को बारी-बारी से अपने अपने घरों में ले गए और घरों पर स्वागत पूजन करने के उपरांत वापिस मन्दिर में लेकर आये जहाँ श्री राधानाम संकीर्तन मण्डल के सदस्यों ने सुन्दर सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी । सबसे पहले कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने श्री गणेश जी का गुणगान किया फिर उन्होंने ऐसी कृपा करो श्री राधे दीजियो वृन्दावन को वास, वृन्दावन को वास, राधे बरसानो को वास भजन गाया फिर गौरव अरोरा ने आप क्या जानो ए श्याम सुन्दर, कैसे तुम बिन जिए जा रहें हैं,तेरे मिलने की उम्मीद लेकर,गम के आंसूं पिए जा रहें हैं भजन सुनाया और पार्थ सचदेव ने तेरी कृपा का सावन पल पल बरस रहा है तू चला रहा हैं भगवन तेरा दास चल रहा है भजन गाया और रविन्द्र मिश्रा ने हर हाल में खुश रहना सन्तों से सीख जाएं भजन गाया तथा मनमोहन अरोरा ने आजा आजा रे कन्हाई तेरी याद आयी, प्यारे याद आयी रे तेरी याद आयी भजन गाया उसके बाद देवेन्द्र खुराना ने मैंने सारे सहारे छोड़ दिए,

बस तेरा सहारा काफी है,मुझे चाह नहीं दुनिया भर की,बस तेरा नजारा काफी है भजन सुनाया और अंकित सचदेव ने हम प्रेम दीवाने हैं,वह प्रेम दीवाना ऐ ऊधौ हमें प्रेम की पोथी न पढ़ाना भजन गाया फिर नवीन सचदेव ने श्याम तेरे भक्तों को, तेरा ही सहारा है, बाबा तेरे भक्तों को, तेरा ही सहारा है भजन सुनाया जिस पर उपस्थित महिलाओं व पुरुषों ने जमकर नृत्य किया और अंत में मेरी भरी मटकिया लै गयो रे,लै गयो बंशी वालो मेरी भरी मटकिया लै गयो पर मटकी से टॉफी निकाल निकाल कर लोगों को बांटी गयीं और फूलों की होली खेली गई । अंत में आरती हुई एवं उपस्थित सैकड़ों भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया और भक्तों ने भण्डारा प्रसाद भी ग्रहण किया । मन्दिर कमेटी की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता,विनोद सचदेव, नलिनी गुप्ता व राजीव गुप्ता द्वारा प्रेम-राजरानी खण्डूजा के परिवार को दी गयी तथा दूसरी प्रभातफेरी के लिए मनीष गुप्ता के परिवार को रवि सचदेव,पवन गुप्ता, अतुल कुमार व मनीष गोगिया मोनू के द्वारा भेंट प्रदान की गई । मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एड0 ने बताया कि कल सोमवार की प्रभातफेरी का आयोजन मनमोहन अरोरा के परिवार द्वारा उनके सिटी पार्क स्थित आवास पर किया जाएगा । उक्त कार्यक्रम में गौरव खण्डूजा,शिल्पी खुराना,तुषार खण्डूजा, अंकिता खण्डूजा,मोनू तनेजा,निधि गुप्ता, रश्मि गुप्ता,कन्हैया गुप्ता,अंशुमान गुप्ता,दिव्या गुप्ता आदि रिश्तेदार एवं कृष्णानगर मन्दिर कमेटी के सदस्य एवं कॉलोनी के तमाम भक्तगण उपस्थित रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129