विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर भारतीय युवा चेतना मंच द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर छत्रपति वीर शिवाजी नवोदय विद्यालय लाला तेली बजरिया के प्रांगण में पूर्वाह्न 11:00 बजे से भारतीय युवा चेतना मंच- शाहजहांपुर के द्वारा स्वास्थ्य जांच एवम जागरूकता शिविर का

आयोजन किया गया। जिसमें पधारे मुख्य अतिथि प्रसिद्ध सर्जन डॉ विकास टंडन ने उपस्थित रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनके संबंधित रोगों का निदान हेतु सलाह प्रदान की। इससे पूर्व विद्यालय के शिक्षक परिवार ने सभी अतिथियों का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। एवम संस्था

की तरफ से शाल उढ़ाकर एवम स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया

स्वास्थ्य संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ रहना जिस प्रकार लोगों के लिए आवश्यक है इसी तरह स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना और दूसरे लोगों को जागरूक रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी

होती है स्वस्थ रहने के लिए दुआ के साथ दवा का भी सेवन करें और विज्ञान पर भी भरोसा करके अपने स्वास्थ्य को सही रखें। उपस्थित जनों का आह्वान करते हुए कहा पूजा पाठ के साथ विज्ञान को भी वरीयता देने का काम करें जिससे हमारे जीवन में रोगों का सही समय पर निदान हो सके युवा चेतना मंच के अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक होने तथा स्वच्छता के प्रति भी जिम्मेदार बने रहने का आह्वान किया।।संगोष्ठी में पधारे संतोष शर्मा ने अपने काव्य पाठ से सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला व आशीष वर्मा ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया।कार्यक्रम का मंच संचालन श्री राम रक्ष पाल जी ने किया ।

कार्यक्रम के अंत में मंच के संयोजक प्रदीप कुमार मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया । आज के उक्त कार्यक्रम में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन से असित मिश्रा, मुरारी दीक्षित, समाजसेवी

सदानंद अग्निहोत्री ,गोपाल कृष्ण वर्मा, रूप कमल यादव, राम प्रकाश सक्सेना, आशीष वर्मा, हरीश सक्सेना, महावीर प्रसाद मिश्रा, श्याम मोहन मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129