मैनपुरी: गैस रिफिल और ईंधन आपूर्ति सुचारु रखने के लिए जिलाधिकारी सख्त, दिए कड़े निर्देश

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी, 19 मई, जनपद में गैस रिफिल एवं पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने अधिकारियों और संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसी स्वामियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए ताकि उन्हें गोदामों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि होम डिलीवरी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि यदि कोई उपभोक्ता विशेष परिस्थिति में स्वयं गोदाम से सिलेंडर लेता है, तो उसका होम डिलीवरी शुल्क नियमानुसार वापस किया जाए और उपभोक्ताओं का किसी भी स्तर पर आर्थिक शोषण न हो।

बैठक के दौरान कमर्शियल गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता की बात सामने आने पर जिलाधिकारी ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल गैस कनेक्शन के उपयोग को बढ़ावा देने और घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। पेट्रोल पंप संचालकों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी रिटेल आउटलेट पर पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं होनी चाहिए और पंप किसी भी स्थिति में ड्राई न हों। वर्तमान भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर छाया, शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा। सुरक्षा मानकों का हवाला देते हुए उन्होंने प्लास्टिक की कैन या बोतलों में ईंधन वितरण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।

अंत में जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण स्तर तक सभी एजेंसियों और पेट्रोल पंपों की नियमित निगरानी करने तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने की जिम्मेदारी सौंपी। इस अहम बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जाकिर हुसैन सहित गैस कंपनियों के सेल्स अधिकारी और रिटेल आउटलेट संचालक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129