व्यापारियों की तमाम समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने जिला कृषि अधिकारी को दिया ज्ञापन 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में तमाम व्यापारियों ने जिला कृषि अधिकारी को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में व्यापारियों की तमाम समस्याओं से जिला कृषि अधिकारी को अवगत कराया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष वीपी सिंह गोल्डी ने कहा कि व्यापारियों के लाइसेंस जारी होने के बावजूद लगभग 3 माह के बाद भी व्यापारियों को POS मशीन जारी नहीं की गई जब व्यापारी को मशीन नहीं उपलब्ध कराई गई तो वह खरीद बिक्री कैसे कर सकता है। व्यापारी का गोदाम व दुकान का किराया फिजूल खर्चो में जा रहा है जिला कृषि अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि इसी माह मार्च में ही व्यापारियों को POS मशीन उपलब्ध करा दी जाएगी। जिससे व्यापारी अपना व्यापार कर सकेंगे। जिला अध्यक्ष वीपी सिंह गोल्डी ने कहा कि यदि मार्च माह तक व्यापारियों के POS मशीन उपलब्ध न कराई गई तो वह मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करेंगे। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष

अंकुर गांधी महानगर महामंत्री श्याम मोहन मिश्रा चमन तिवारी आरके श्रीवास्तव आशीष वर्मा रजत बत्रा मोहम्मद वाजिद संदीप वर्मा सुशील मल्होत्रा आदि व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129