सदर बाजार की रचना गली बनी मिनी वृन्दावन, मची राधानाम की धूम ।

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

कृष्णानगर के श्रीकृष्णा मन्दिर की कार्तिक मास की प्रभातफेरी का स्वागत आज चन्दन-नम्रता गुप्ता के परिवार द्वारा किया गया ।

सुबह सवेरे ही गुप्ता परिवार के लोग श्रीकृष्णा मन्दिर से लड्डू गोपाल व राधिका रानी को भजन कीर्तन करते हुए अपने आवास पर लेकर आये जहां उनके परिजनों ने बड़ी धूमधाम से पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया फिर पूजन अर्चन के बाद श्री राधानाम संकीर्तन मण्डल के समस्त सदस्यों ने सुन्दर सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने श्री गणेश जी की स्तुति के साथ शुरुआत की फिर घनश्याम तुम ना आये,जीवन ये बीता जाये,तेरा वियोग प्यारे,अब तो सहा ना जाये भजन गाया और पार्थ सचदेव ने मेरी खुशियों का रहा ना ठिकाना,ओ मेरे जैसा नही कोई भी दीवाना, हमारे घर श्याम आए है भजन गाया और शिवांश गुप्ता ने सखी री मेरे मन अभिलाषा होय मोहन के गुण गाऊं भजन गाया और रविन्द्र मिश्रा ने तेरी मन्द मन्द मुस्कनिया पर बलिहार प्यारे जू भजन सुनाया और देवेन्द्र खुराना ने करुणामई श्री राधे बृषभान की दुलारी, करुणामई श्री राधे बृषभान की दुलारी भजन सुनाया और अंकित सचदेव ने मुख से हरिकृष्ण उचारा करो भजन पर समां बांधा फिर नवीन सचदेवा ने जब से बरसाने में आई मैं बड़ी मस्ती में हूँ, जब से तुम संग लौ लगाई मैं बड़ी मस्ती में हूँ भजन गाकर उपस्थित महिलाओं व पुरुषों को नृत्य करने पर विवश कर दिया और अंत में मेरी भरी मटकिया लै गयो, लै गयो बंशी वालो मेरी भरी मटकिया लै गयो पर मटकी से टॉफी निकाल निकाल कर लोगों को बांटी गयीं और फूलों की होली खेली गई । अंत में आरती हुई एवं उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया । मन्दिर कमेटी की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट जगदीश गोगिया, राजीव मिश्रा व मनमोहन अरोरा द्वारा गुप्ता परिवार को दी गयी मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एड0 ने बताया कि कल सोमवार की प्रभातफेरी का भृमण कृष्णानगर की गलियों में होगा और मंगलवार की प्रभातफेरी का आयोजन युवा सेवा समिति के प्रधान संजीव सचदेव BMB मसाले वालों के परिवार द्वारा श्रीकृष्णा मन्दिर पर होगा । उक्त अवसर पर सन्तोष कुमार गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता,सीमा गुप्ता,मुकेश गुप्ता,सुधा गुप्ता,नीतू गुप्ता,गौरव गुप्ता,अभिनव गुप्ता,निशा गुप्ता,आकाश गुप्ता, दीप्ति गुप्ता,मानसी गुप्ता एवं कृष्णानगर मन्दिर कमेटी एवं कॉलोनी के तमाम भक्तगण उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129