युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी । 14 जनवरी, थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नगला रते में बुधवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक युवक का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान साहिल पुत्र स्वर्गीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने साहिल को फंदे से लटका हुआ पाया। युवक को इस हालत में देखते ही घर में कोहराम मच गया और आनन-फानन में आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया और विधिक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129