दीपा सिंह और अमृतांश अग्रवाल बने शंखनाद प्रतियोगिता के विजेता

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

बर्षा गोस्वामी ने बनायी शंखनाद कार्यक्रम की रुपरेखा

 

नवसंवत्सर के मौके पर हनुमतधाम पर वीआईपी ग्रुप ने आयोजित करायी प्रतियोगिता

 

शाहजहांपुर।शहर के #वीआईपी #ग्रुप ने गुरूवार को आरम्भ हुए नवसंवत्सर का अनोखे अंदाज में स्वागत किया। हनुमतधाम पर शंखनाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया। जिसमे उत्पन्न

हुई शंख ध्वनि ने शहर के पर्यावरण में पवित्र ऊर्जा का संचार किया। और इस पूरे कार्यक्रम की रुपरेखा क्रिएटिव पर्सनालिटी वर्षा गोस्वामी के द्वारा बनायी गयी। भव्य शंखनाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में प्रतिभाओं ने अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में अमृतांश अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 43 सेकेंड तक शंखनाद कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पंडित पवन सारस्वत ने 32 सेकेंड के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि अमन पाण्डेय 18 सेकेंड के साथ तृतीय स्थान पर रहे। अन्य प्रतिभागियों में हर्षवर्धन अग्निहोत्री 13 सेकेंड, अरुण गुप्ता 9 सेकेंड, ज्ञान मिश्रा 15 सेकेंड,विनीत गुप्ता 10 सेकेंड,अयोध्या से आए विजय मिश्रा 10 सेकेंड, विनम्र अग्रवाल 10 सेकेंड, अंशुमान वाजपेई एवं प्रभा वाजपेयी ने भी सहभागिता निभाई। महिला वर्ग में दीपा सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11 सेकेंड तक शंखनाद कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेनू अग्रवाल और गरिमा मिश्रा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां दोनों ने पहले 9-9 सेकेंड का प्रदर्शन किया। इसके बाद हुए पुनः मुकाबले में गरिमा मिश्रा ने 8 सेकेंड और रेनू अग्रवाल ने 6 सेकेंड का शंखनाद कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। अन्य प्रतिभागियों में मित्रांशी 8.30 सेकेंड, सोना 7 सेकेंड,अग्रिमा 6 सेकेंड और रिद्धि बहल 4 सेकेंड शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण में हनुमंतधाम के मुख्य सेवादार विनोद अग्रवाल, अरुण गुप्ता, संजय अग्रवाल, दीपमाला

रस्तोगी, अभिनय गुप्ता, पुनीत मिश्रा, विनायक अग्रवाल, डॉ. अमित सिंह, डॉ. नमिता सिंह एवं रिद्धि बहल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम ने नवसंवत्सर के अवसर पर धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक सहभागिता का सुंदर संदेश दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129