मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता ने ग्राम के 12 नागरिको स्वच्छता सम्मान से किया सम्मानित

 

शाहजहांपुर। जनपद की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में पंचायत कार्यालय,जेपी पब्लिक स्कूल,संविलियन विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय में बड़े ही धूमधाम से तिरंगा लहराते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । कार्यक्रम में #मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे ग्राम #प्रधान अनिल गुप्ता ने सभी ग्राम वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हम चांद तक जरूर पहुंच गए लेकिन धरती पर हमें कैसे रहना यह अभी भी सीखने की जरूरत है। हम सब जानते हैं कि यह पेड़ हमें प्राण वायु ऑक्सीजन दे रहे हैं लेकिन फिर भी इनको जमकर काटा जा रहा है,जहां पर भी गंदगी है कूड़ा कचरा है उसके कारण हम ही हैं। अदालते मुकदमो से भरी पड़ी है उसका भी कारण हम सभी हैं । जाहिर सी बात है हम सभी अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण रूप से नहीं कर रहे हैं और ना ही अपने संविधान के हिसाब से चल पा रहे है। हम सभी में अभी एक बड़े सुधार की जरूरत है। इस मौके पर ग्राम प्रधान ने ग्राम में अपने घर के बाहर चबूतरे को व रोड को अच्छे से साफ रखने वाले अरुण द्विवेदी ,छोटेलाल दीक्षित , सेठपाल सिंह , जाविर अली सहित 12 नागरिकों को स्वच्छता सम्मान से सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि एक दिन ऐसा आए कि हमारी ग्राम पंचायत का प्रत्येक व्यक्ति यह स्वच्छता सम्मान पाए। कार्यक्रम में पंचायत सहायक अनुज मिश्रा ,रोजगार सेवक लड्डन अली संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र ,अध्यापक अभिषेक सिंह, हुमा ,मीनाक्षी मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा मशकूर,शाहीन,प्राथमिक विद्यालय से आकांक्षा राठौर, शोभित ब जेपी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य हिना खान सहित अध्यापिका लक्ष्मी गुप्ता, मंजू ,अंजली यादव ,देवीना गुप्ता, रिंकी, मंतशा, राहिला ,मीनू गुप्ता, दिव्या मिश्रा,शिवानी , रोली द्विवेदी, एकता , नेहा खान, माला द्विवेदी ,रश्मि गुप्ता, खुशी दीक्षित, पायल दीक्षित रीना आदि शाहिद तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129