तिरंगे की आन, शहीदों का सम्मान और बेटियों की प्रतिभा का अभिनंदन, एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार के नेतृत्व में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

शाहाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। उपजिलाधिकारी डॉ. अवनीश कुमार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को नमन किया। इसके बाद उन्होंने तहसील एवं नगरपालिका कर्मियों तथा अधिवक्ताओं को राष्ट्र की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

ध्वजारोहण के बाद तहसील परिसर में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में नई ऊर्जा भर दी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। छात्राओं की प्रस्तुतियों में देशप्रेम के साथ आत्मविश्वास, संस्कार और राष्ट्र के प्रति समर्पण की झलक साफ दिखाई दी।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी डॉ. अवनीश कुमार ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि देश की बेटियां केवल मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर रहीं, बल्कि अपने आत्मविश्वास और शिक्षा के बल पर राष्ट्र के भविष्य की तस्वीर भी लिख रही हैं। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर तहसीलदार संध्या यादव, नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा, कानूनगो, लेखपाल सहित तहसील एवं नगरपालिका के कर्मचारी और अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता के मूल्यों को आत्मसात करने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस महज तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान तक सीमित रहने वाला पर्व नहीं, बल्कि उन अनगिनत बलिदानों को याद करने का अवसर है, जिनकी कीमत पर देश ने आजादी की सांस ली। तहसील परिसर में डॉ. अवनीश कुमार के नेतृत्व में हुआ यह आयोजन इसी भावना का जीवंत प्रतीक बना

जहां तिरंगा शान से लहराया, शहीदों को श्रद्धा से नमन हुआ और बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देकर यह संदेश गया कि देश का भविष्य उन्हीं हाथों में सुरक्षित है, जिनमें तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी दोनों मौजूद हों।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129