पुलिस लाइन में 80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर एसपी ने किया ध्वजारोहण

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित

पुलिस लाइन परिसर में एसपी ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

शाहजहांपुर। शनिवार को 80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इसके उपरान्त सभी को राष्ट्र एवं संविधान के प्रति निष्ठा, कर्तव्यपरायणता तथा जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। *स्वतन्त्रता दिवस-2026 के अवसर पर कुल 10 पुलिसकर्मियों को पदक/प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

 

1. आरक्षी ना०पु० अखिलेश कुमार —* जनपद शाहजहाँपुर से सम्बद्ध भारतीय साइबर क्राइम समन्वय केन्द्र (I4C), नई दिल्ली में नियुक्त — पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का रजत प्रशंसा चिन्ह।

 

*2. आरक्षी ना०पु० मुकुल खोखर —* सर्विलांस सेल — पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का रजत प्रशंसा चिन्ह।

 

*3. आरक्षी ना०पु० विशाल चौधरी —* एसओजी — पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का रजत प्रशंसा चिन्ह।

 

*4. आरक्षी ना०पु० हेमराज सिंह —* यू०पी०-112/पीआरवी नम्बर-1344 — सराहनीय कार्य।

 

*5. महिला आरक्षी सावित्री देवी —* यू०पी०-112/पीआरवी नम्बर-1344 — सराहनीय कार्य।

 

*6. महिला आरक्षी आरती साहू —* यू०पी०-112/पीआरवी नम्बर-1344 — सराहनीय कार्य।

 

*7. मुख्य आरक्षी ना०पु० रविन्द्र कुमार —* यू०पी०-112/पीआरवी नम्बर-1344 — सराहनीय कार्य।

 

*8. मुख्य आरक्षी ना०पु० त्रिवेन्द्र —* यू०पी०-112/पीआरवी नम्बर-1343 — रिस्पॉन्स टाइम।

 

*9. होमगार्ड मनीष कुमार गुप्ता —* यू०पी०-112/पीआरवी नम्बर-1343 — रिस्पॉन्स टाइम।

 

*10. होमगार्ड रवि कुमार —* यू०पी०-112/पीआरवी नम्बर-1343 — रिस्पॉन्स टाइम।

 

##पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई तथा अन्य पुलिसकर्मियों को भी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं तथा मिष्ठान का वितरण किया गया। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण का संदेश देते हुए पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय पर्व को उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया तथा राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं संविधान के मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129