उत्कृष्ट कार्यों के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व की उपनिदेशक कीर्ति चौधरी सम्मानित

महेंद्र गुप्ता ब्यूरो लखीमपुर -खीरी

 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र, वन एवं वन्यजीव संरक्षण में योगदान की सराहनालखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा वन संरक्षण एवं वन्यजीव प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में दुधवा टाइगर रिजर्व, बफर जोन, लखीमपुर खीरी की उपनिदेशक कीर्ति चौधरी को उनके उत्कृष्ट कार्यों, सक्रियता और वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, लखनऊ सुनील चौधरी द्वारा उपनिदेशक कीर्ति चौधरी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, योजना एवं कृषि वानिकी, उत्तर प्रदेश दीपक कुमार तथा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रोजेक्ट टाइगर, उत्तर प्रदेश रामकुमार सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कीर्ति चौधरी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में वन एवं वन्यजीव संरक्षण की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावनाओं, वन्यजीवों की सुरक्षा तथा संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र को देखते हुए यहां विभागीय कार्यों का प्रभावी संचालन विशेष महत्व रखता है। उपनिदेशक कीर्ति चौधरी द्वारा इन जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए संरक्षण संबंधी गतिविधियों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

 

उनकी सक्रिय कार्यशैली, विभागीय दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता और वन्यजीव संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। विभागीय स्तर पर मिला यह सम्मान उनके व्यक्तिगत कार्यों की पहचान के साथ-साथ दुधवा टाइगर रिजर्व और लखीमपुर खीरी क्षेत्र में वन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी सम्मानित करता है।

 

सम्मान मिलने पर वन विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपनिदेशक कीर्ति चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सहकर्मियों ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ता है तथा वन एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

 

स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर मिला यह सम्मान कीर्ति चौधरी के लिए गौरव का विषय है। उनके सम्मान से दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में वन संरक्षण एवं वन्यजीव प्रबंधन के लिए किए जा रहे कार्यों को भी एक नई पहचान मिली है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129