सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी 2 किलो 202 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

सिरसा। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरसा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को 2 किलो 202 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सीआईए की टीम गश्त के दौरान बाजीगर मोहल्ला, सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति और महिला आते दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखकर मोटरसाइकिल सवार युवक ने अचानक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन मोटरसाइकिल बंद हो गई।

शक के आधार पर पुलिस ने दोनों को काबू कर महिला पुलिस कर्मी व राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से 2 किलो 202 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान छिंदा सिंह पुत्र दमन सिंह और भोली पत्नी छिंदा सिंह, निवासी रानियां चुंगी, बाजीगर मोहल्ला, सिरसा के रूप में हुई है।

सीआईए प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शहर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि पुरुष आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान डोडा चूरा पोस्त तस्करी से जुड़े नेटवर्क की कड़ियों को खंगालते हुए अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129