श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम में ‘बसंत उत्सव के तीसरे चरण का समापन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

देश विदेश से आए हजारों अभ्यासियों ने की ध्यान साधना

 

शाहजहांपुर। श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक पूज्य कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य में राम चन्द्र मिशन आश्रम में आयोजित बसंत उत्सव–2026 के तीसरे चरण का आज समापन हो गया। सुबह कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। देश–विदेश से पधारे हजारों अभ्यासियों ने एकात्म भाव से ध्यान साधना कर मानव कल्याण एवं विश्व शांति की कामना की।

श्री रामचंद्र मिशन आश्रम की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने तथा मिशन के आदि गुरु लालाजी महाराज की 153 वीं जयंती पर आयोजित बसंत उत्सव के अवसर पर दाजी ने समापन पर साधकों को प्रेम, करुणा और सेवा की भावना विकसित करने का संदेश दिया। उन्होंने आह्वान किया कि प्रतिदिन ध्यान करें, ईर्ष्या त्यागें, और अपने हृदय को दिव्य प्रेम से भरें। उन्होंने बताया कि ध्यान से सहनशक्ति और सही समझ विकसित होती है।

आयोजन को सफल बनाने में मिशन के सचिव उमाशंकर बाजपेई, संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल,कान्हा आश्रम प्रबंधक विनीत राणावत, माधो गोपाल अग्रवाल, ए.के. गर्ग, राज गोपाल अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल,सुयश सिन्हा,जोन प्रभारी सौमेंद्र त्यागी, कृष्णा भारद्वाज, ममता सिंह, उमेश श्रीवास्तव, संजय मिश्रा,माया सिंह,डा. डा.प्रसन्न कुमार, डा. एच के सिंह,डा. अभिनव सक्सेना के एम त्रिपाठी, सहित अनेक अभ्यासियों योगदान रहा।

 

बाक्स

 

बसंत उत्सव के तीसरे बैच का समापन मंगलवार से आरंभ होगा चौथा बैच

शाहजहांपुर।श्री राम चन्द्र मिशन आश्रम में चल रहे बसंत उत्सव के तीसरे चरण का आज समापन हो गया ।

ध्यान के पश्चात वातावरण आध्यात्मिक भावनाओं से सराबोर हो उठा। देश-विदेश से पधारे अभ्यासी जब अपने घरों की ओर लौटने लगे, तो आश्रम में विरह का माहौल दिखाई दिया।गुरु-भाइयों बहनों से बिछुड़ने का क्षण मानो हृदय में करुण स्वर छेड़ रहा था लेकिन दूसरी ओर ठीक इसी समय आश्रम के द्वार पर चौथे चरण के लिए आगमन कर रहे अभ्यासी अपने गुरु के दर्शन और उनके सान्निध्य में ध्यान-साधना कर आध्यात्मिक उन्नति की अभिलाषा लिए उल्लासित दिखाई दिए। उनके चेहरों पर उत्सुकता और आनंद साफ झलक रहा था ।आश्रम में जहाँ एक ओर बिछोह की पीड़ा थी, वहीं दूसरी ओर आध्यात्मिक उन्नति की आशा नई प्रभात की भांति प्रस्फुटित हो रही थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129