ग्राम बरीखास हुए डबल शूटआउट से पूरे इलाके में सनसनी

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सरेशाम हुए डबल शूटआउट से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बरी खास में में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों को गोली मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी हमलावर फरार बताए जा रहे हैं। दरअसल, मामला थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बरी खास का है, जहां दबंगों ने रात को दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

गोली लगने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक भाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को इस वारदात की मुख्य वजह माना जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129