धारुहेड़ा में 12.78 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक बस स्टैंड

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया शिलान्यास, 18 माह में पूरा होगा निर्माण कार्य

 

 

रेवाड़ी। धारुहेड़ा में 12.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक नए बस स्टैंड का शिलान्यास सोमवार को रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

 

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के धारुहेड़ा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने तिलक लगाकर व फूलमालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।

 

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि इस बस स्टैंड का शिलान्यास 15 जून को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में किया था, लेकिन बरसाती मौसम के चलते निर्माण कार्य में विलंब हुआ। अब यह कार्य पूरी तेजी से शुरू किया जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि बस स्टैंड को सड़कों से ऊँचाई पर बनाया जाएगा, ताकि बरसात में जलभराव की स्थिति न बने। यह प्रोजेक्ट 18 माह के भीतर पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। विधायक ने इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

 

विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ समान विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। एक वर्ष की छोटी अवधि में करोड़ों रुपये के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं, और कई कार्य निर्माणाधीन हैं।

 

उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों की उपेक्षा के बाद रेवाड़ी का नया दौर शुरू हुआ है और अब क्षेत्र को विकास की अग्रिम पंक्ति में लाना उनकी प्राथमिकता है।

 

विधायक ने आगे कहा कि ‘I Love Rewari’ मुहिम ने अपनी सिल्वर जुबली पूरी कर ली है और धारुहेड़ा की जनता ने भी इस अभियान को अपनाया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक ऐसा विषय है जिस पर हर नागरिक को जागरूक होना चाहिए। विकास के साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य भी हमारी प्राथमिकताओं में हैं।”

 

इस अवसर पर धारुहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह, वाइस चेयरमैन अजय जांगड़ा, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सतेंद्र, मनोज सैनी, नानक खोला, अतर सिंह पांचाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास, देवराज महामंत्री, सुनील ठेकेदार, चापसी सिंह सहित अनेक अधिकारी, पार्षद, कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129