सांसद अरुण सागर ने विधायक के साथ कंबल वितरण कर ओपन जिम, खेल मैदान और गौशाला का किया भूमि पूजन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

ददरौल विधानसभा के चंदौरा गांव पहुंचे सांसद और विधायक का पदाधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत

 

शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा क्षेत्र के चंदौरा गांव में भाजपा सांसद अरूण सागर ने कंबल वितरण किया। इस दौरान स्थानीय भाजपा विधायक अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद रहे। सांसद और विधायक ने पदाधिकारियों के साथ ओपन जिम, खेल मैदान और गौशाला का भूमि पूजन किया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सरकार लगातार लोगों के स्वस्थ को देखते हुए ओपन जिम बनवा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देते हुए खेल के लिए मैदान बनवाए जा रहे हैं और साथ ही बेसहारा पशुओं के लिए गौशालाएं बनवा रही है।

 

भूमि पूजन में पहुंचे सांसद अरुण सागर और विधायक अरविंद सिंह का पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। सांसद ने कहा कि इस समय शीतलहर चल रही है। सरकार ने बेसाहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए कई आश्रय स्थल और रैन बसेरे बनवाए हैं। जहां पर अच्छी व्यवस्था की गई है। ठंड को देखते हुए उससे बचाव के लिए हीटर तक लगवाए गये हैं। सांसद ने कहा कि ऐसा पहली बार है जब सरकार शीतलहर में ऐसे लोगों का ख्याल रख रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इससे पहले की सरकार में अधिकारी तो क्या नेता भी नही पहुंचते थे। उनको उन गांवो के नाम तक नही पता होते थे तो सुविधाएं देना तो दूर की बात। आज अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि गांव गांव जाकर बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल वितरण किए जा रहे हैं। सांसद ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सरकार गांव गांव ओपन जिम बनवा रही है। जहां पर सभी लोग आकर कसरत कर सकते हैं। इससे पहले कभी ओपन जिम बनाने की व्यवस्था किसी सरकार ने नही की थी। ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम युवा ऐसे हैं जो खेल में रूचि रखते हैं। लेकिन उनको एक अच्छा मंच नही मिल पाता है और अपने हुनर में निखार नही ला पाते हैं। अब सरकार ने उनके लिए गांव गांव में खेल मैदान बनवाने की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार बेसाहारा पशुओं के लिए गौशाला बनवा रही है। हजारों बेसाहारा पशु पहले से ही गौशालाओ में हैं जहां पर उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस गौशाला के बन जाने से क्षेत्र में लोगों को गायें की समस्या से जल्द निजात मिल जाएगा।

 

इस दौरान कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख महेश पाल सिंह, मण्डल अध्यक्ष विजय चौहान, पार्टी पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानगणों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधान गोविन्द गुप्ता का आभार जताया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129